Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संक्रांति के खास मौके पर घर पर बनाएं तिल की चिक्की, जानिए कैसे

संक्रांति के खास मौके पर घर पर बनाएं तिल की चिक्की, जानिए कैसे

सबसे पहले गैस पर एक कढ़ाही रखें। अब इसमें तिल को भून लें। इसे भूनने के लिए लगातार चलाते रहें, वरना ये जल सकता है। इसके बाद एक प्लेट में तिल को हल्का लाल करके रख दें।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मकर संक्रांति यानी पतंगबाजी त्यौहार के दिन खासतौर पर तिल का सेवन करना चाहिए। इस दिन खासतौर पर तिल से बनी चीजों का सेवन किया जाता है। अलग-अलग राज्यों में मकर संक्रांति के अवसर पर विभिन्न व्यंजनों को खाने का चलन है। इस दिन कहीं खिचड़ी खाई जाती है तो कहीं तिल से बनीं चीजें (Til Recipe) तो कहीं दही-चूरा का सेवन किया जाता है।

पढ़ें :- बहराइच में संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत, हत्या का आरोप

हालांकि, इस दिन (Makar Sankranti 2023 ) तिल खाने का अधिक महत्व होता है। इसलिए आज हम आपके लिए तिल से बनने वाली चिक्की रेसिपी (Chikki Recipe) लेकर आए हैं। ये स्वाद में स्वादिष्ट और बनाने में आसान है।

सबसे पहले गैस पर एक कढ़ाही रखें। अब इसमें तिल (Til) को भून लें। इसे भूनने के लिए लगातार चलाते रहें, वरना ये जल सकता है। इसके बाद एक प्लेट में तिल को हल्का लाल करके रख दें।

इसके बाद फिर से गैस पर कढ़ाही रखें। इसमें पहले घी डालें और फिर गुड़ को भी डालकर अच्छे से पिघला लें। इसे पिघलाने के बाद इसमें भुना हुआ तिल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

अब एक बड़ी थाली लें। उसमें घी फैलाते हुए लगा दें। अब मिश्रण को लें और किसी रोलिंग पिन या बेलने से पतले या मोटी परत की तरह बेल लें। अब इसे अपनी मर्जी के मुताबिक डिजाइन में कट कर लें। इसके बाद ठंडा करने के लिए छोड़ दें।

पढ़ें :- गाजियाबाद में 50 हजार का इनामिया मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार, बाइक और असलहा बरामद

ठंडा हो जाने के बाद ये पूरी तरह से सेट हो जाएगा। आप अब इस तिल चिक्की का स्वाद चख सकते हैं। आपको बता दें कि तिल चिक्की को गुड़ की तिल चिक्की भी कहा जाता है। गुड़ अपने आप में काफी मीठा होता है, इसलिए चीनी डालने की जरूरत नहीं है। अगर आप इसमें चीनी डालेंगे तो इसका स्वाद खराब हो सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com