Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेनका गांधी का 16 अप्रैल से दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल, कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात

मेनका गांधी का 16 अप्रैल से दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल, कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात

सुल्तानपुर की सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी चुनावी कैंपेन को धार देने 15 अप्रैल को संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर आ रहीं हैं। सांसद के मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि श्रीमती गांधी 15 अप्रैल को सुबह 8 बजे दिल्ली से सड़क मार्ग होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कूरेभार बाईपास पहुंचेंगी। यहां पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।

By HO BUREAU 

Updated Date

सुलतानपुर। सुल्तानपुर की सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी चुनावी कैंपेन को धार देने 15 अप्रैल को संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर आ रहीं हैं। सांसद के मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि श्रीमती गांधी 15 अप्रैल को सुबह 8 बजे दिल्ली से सड़क मार्ग होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कूरेभार बाईपास पहुंचेंगी। यहां पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।

पढ़ें :- स्मृति इरानी के पक्ष में माहौल बनाने 29 अप्रैल को अमेठी आएंगे MP के CM

इसके बाद श्रीमती गांधी शास्त्रीनगर स्थित संदीप सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद रात्रि विश्राम करेंगी। श्रीमती गांधी 16 अप्रैल को लंभुआ विधानसभाक्षेत्र में डेढ़ दर्जन नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगी।

श्रीमती गांधी 10:00 बजे वजूपुर कुडिया, 10:30 सराय आचल, 11:00 संत मनोगी दास मंदिर के पास हरिपुर बनवा, 11:30 बजे दुर्गा पूजा स्थल गौरा ,12 बजे अनिल तिवारी की आवास बरसड़ा, 12:30 बजे रामगढ़ बारात घर, 1:00 बजे शाहपुर हरिवंश मरीमाई धाम के पास, 1:30 बजे सर्वोदय रोड लंभुआ, 1:45 बजे राम आसरे की गली सर्वोदय नगर,2:00 बजे देवरी, 2:15 बजे जफरापुर मिश्रपुर,2.45 बजे जमुखुरी,  3:15 बजे सबसुखपुर, 3:30 बजे खुनशेखपुर ,4:00 बजे आईटीआई स्कूल गोपीनाथपुर में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगी। श्रीमती गांधी लगातार लोकसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा करेंगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com