Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जौनपुर में आम ने ले ली एक की जान, चाचा-भतीजे के बीच चला बल्लम

जौनपुर में आम ने ले ली एक की जान, चाचा-भतीजे के बीच चला बल्लम

यूपी के जौनपुर जिले में आम के लिए चाचा और भतीजा भिड़ गए। खूनी संघर्ष के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बल्लम से हमला कर दिया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई।

By Rajni 

Updated Date

जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले में आम के लिए चाचा और भतीजा भिड़ गए। खूनी संघर्ष के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बल्लम से हमला कर दिया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों पक्ष से कुल चार लोग घायल हैं।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेशः यमुना नदी में नहाने गए तीन लड़के डूबे, दो की मौत, एक गंभीर

घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के कमासिन नरवापर गांव में गुरुवार की सुबह हुई। कमासिन गांव निवासी 38 वर्षीय गिरिजाशंकर प्रजापति का अपने चाचा से आम तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। इसी बात को लेकर सुबह करीब आठ बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई।

इसी दौरान आरोप है कि चाचा व उसके परिजनों ने बल्लम से हमलाकर गिरिजाशंकर प्रजापति, रुद्र प्रताप प्रजापति व रामजीत प्रजापति को घायल कर दिया।सूचना मिलने पर पहुंची ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल भेज दिया।

वहां इलाज के दौरान गिरिजाशंकर प्रजापति की मौत हो गई। गिरिजा शंकर के सीने में बाईं तरफ बल्लम से गहरी चोट आई थी। रुद्र प्रताप व रामजीत की भी हालत गंभीर बनी हुई है।

दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हुए। थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि एक पक्ष से तीन और दूसरी पक्ष से दो लोग घायल हैं। एक व्यक्ति की जिला अस्पताल में मौत हो गई। दोनों पक्ष से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया गया है।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेशः लखनऊ में रिटायर्ड सचिवालय अधिकारी का बाथरूम में मिला शव

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com