1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Manipur Landslide : मणिपुर में आर्मी कैंप के पास भूस्खलन, 8 शव बरामद, कई लोग लापता

Manipur Landslide : मणिपुर में आर्मी कैंप के पास भूस्खलन, 8 शव बरामद, कई लोग लापता

12वीं बटालियन NDRF के मुताबिक हादसे वाले जगह से अबतक 8 शव बरामद किए गए हैं, जबकि 20 लोगों को जिंदा बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मणिपुर, 30 जून। मणिपुर के ननी जिले में टुपुल रेलवे स्टेशन के इलाके में बने भारतीय सेना की 107 टेरिटोरियल आर्मी कैंप के पास बुधवार रात को भारी भूस्खलन हो गया। इलाके में गुरुवार तड़के से बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 8 शव बरामद किए गए हैं।

पढ़ें :- चीन की Reusable Rocket Technology | SpaceX, ISRO और वैश्विक Space Race का नया अध्याय

8 शव बरामद, 20 को बचाया गया

12वीं बटालियन NDRF के मुताबिक हादसे वाले जगह से अबतक 8 शव बरामद किए गए हैं, जबकि 20 लोगों को जिंदा बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मणिपुर आपदा राहत विभाग के अधिकारियों ने कहा कि घायलों का इलाज ननी आर्मी मेडिकल यूनिट में किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए इंफाल के मणिपुर चिकित्सा महाविद्यालय में रेफर किया गया है।

सीएम बीरेन सिंह ने किया तुपुल का दौरा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस हादसे पर दुख जाहिर किया है। शाह ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को फोन कर हालात का जायजा लिया। मुख्यमंत्री सिंह ने ट्विटर पर कहा कि उन्होंने टुपुल में भूस्खलन की स्थिति का आकलन करने के लिए आपात बैठक बुलाई है। खोज और बचाव अभियान पहले से ही चल रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन में सहायता के लिए डॉक्टरों के साथ-साथ एंबुलेंस को भी भेजा गया है। जिरिबाम से इंफाल तक निर्माणाधीन रेलवे लाइन की सुरक्षा के लिए मणिपुर के ननी जिले में टुपुल रेलवे स्टेशन के पास भारतीय सेना तैनात थी। वहीं सीएम बीरेन सिंह ने भूस्खलन की स्थिति का जायजा लेने के लिए तुपुल का दौरा किया।

पढ़ें :- बारिश से बदला एनसीआर का मौसम, ग्रीन ज़ोन में पहुंची हवा!

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूस्खलन पर मणिपुर के मुख्यमंत्री से की बात और केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

पढ़ें :- शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मणिपुर के नोनी जिले में तुपुल यार्ड रेलवे निर्माण शिविर के पास एक दुखद भूस्खलन की खबर बेहद चिंताजनक है। इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति वो संवेदना प्रकट करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

बतादें कि भारतीय सेना और असम राइफल्स की टीम राहत एवं बचाव कार्य चला रही है। बुधवार रात को भी इलाके में बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा गया था। ताजा भूस्खलन और खराब मौसम के कारण बचाव कार्य में बाधा आई है। मौसम साफ होने का इंतजार किया जा रहा है। मौसम साफ होने पर सेना के हेलीकॉप्टरों से बचाव कार्य चलाया जाएगा। राहत और बचाव कार्य में अरुणाचल प्रदेश की राजधानी स्थित NDRF की 12वीं बटालियन की एक टीम रात को ही मौके पर पहुंची गयी थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com