1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Shree Krishna Janmbhoomi: मथुरा की अदालत में होगी 16 फरवरी को होगी सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर

Shree Krishna Janmbhoomi: मथुरा की अदालत में होगी 16 फरवरी को होगी सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर

मथुरा की अदालत में गुरुवार को श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले में दो अलग-अलग वादों पर सुनवाई हुई। सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से दाखिल वाद पर सुनवाई के बाद 16 फरवरी की तारीख दे दी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मथुरा की अदालत में गुरुवार को श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले में दो अलग-अलग वादों पर सुनवाई हुई। सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से दाखिल वाद पर सुनवाई के बाद 16 फरवरी की तारीख दे दी।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में यूपी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा द्वारा श्री कृष्ण जन्मस्थान के समीप बनी मीना मस्जिद को हटाने की मांग करते हुए सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में वाद दाखिल किया था।

इस मामले में गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट में इंतजामिया कमेटी के सचिव मौजूद रहे लेकिन सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद कोर्ट ने सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को हाजिर रहकर पैरवी करने के निर्देश देते हुए इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 16 फरवरी दे दी।

गुरुवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने मीना मस्जिद का अमीन जांच कराने की मांग करते हुए एक प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। दिनेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने अमीन जांच की भी मांग के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। दिनेश शर्मा ने कहा कि मुस्लिम समाज प्राचीन साख्यों को नष्ट कर रहा है। इसलिए अमीन जांच बहुत ही आवश्यक है।

पढ़ें :- Banda : आवासीय विद्यालय में दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com