मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपी के मथुरा में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हुआ बड़ा हादसा, करीब 3 दर्जन से अधिक लोग घायल

इंडिया वॉइस

Mathura Road Accident: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) के मथुरा (Mathura News) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां थाना मांट क्षेत्र के डांगोली गांव के पास दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. बताया जाता है कि इस ट्रैक्टर पर सवार लोग दावत खाकर अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया और करीब तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

शेयर करें

चश्मदीदों ने बताया कि जैसे ही यह हादसा हुआ, अचानक चीख-पुकार मच गई और लोगों की जान बचाने के लिए राहगीर दौड़ पड़े. घायलों को राहगीरों की मदद से पुलिस ने श्म्मी बर्जिनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाजज चल रहा है. घटना की जानकारी देते हुए लोगों ने बताया कि ट्रॉली में महिला-बच्चे भी बैठे थे. बताया जा रहा है कि सभी लोग चौमुहां के ग्राम जावली के रहने वाले हैं, जो ट्रॉली ट्रैक्टर में सवार होकर छाता शुगर मिल के पास गांव से दावत खा कर लौट रहे थे. यह घटना बुधवार रात की है.

आपको बता दें कि, जब ये लोग दावत खाकर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया और देखते ही देखते चारों ओर चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना पाकर तुरंत मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. हादसे की वजह से सड़क पर काफी लंबा जाम लग गया, जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 ने यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया. फिलहाल, इस हादसे में अब तक किसी की भी जान नहीं गई है.

शेयर करें