1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. निकाय चुनाव में हार का कारण जानेंगी मायावती, 18 को बुलाई आपात बैठक

निकाय चुनाव में हार का कारण जानेंगी मायावती, 18 को बुलाई आपात बैठक

यूपी के निकाय चुनाव में पार्टी की करारी हार को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती गंभीर नजर आ रहीं हैं।

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। यूपी के निकाय चुनाव में पार्टी की करारी हार को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती गंभीर नजर आ रहीं हैं। हार की समीक्षा करने के लिए लखनऊ स्थित बसपा कार्यालय में 18 मई को आपात बैठक बुलाई गई है।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस बैठक में सभी बड़े नेताओं और पदाधिकारियों को शामिल होने के निर्देश दिए हैं। मायावती इस बैठक में यूपी निकाय चुनाव में बसपा की करारी हार पर मंथन करेंगी।

इसमें वे कारण तलाशे जाएंगे, जो हार का कारण बने हैं। प्रदेश के 17 नगर निगमों में बसपा एक पर भी जीत हासिल नहीं कर पाई है। वहीं, 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भी सिर्फ एक ही विधायक जीत दर्ज कर सका था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com