Delhi : प्रिंस रहीम भारत दौरे पर आए हुए हैं। पीएम मोदी ने गुरुवार को इस्माइली समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V से मुलाकत की।✍️Avinay Mishra
Updated Date
Delhi : प्रिंस रहीम भारत दौरे पर आए हुए हैं। पीएम मोदी ने गुरुवार को इस्माइली समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V से मुलाकत की। दोनों ने साझेदारी को मजबूत करने पर बात की। PM मोदी ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा कि ‘प्रिंस रहीम आगा खान V से मिलकर खुशी हुई। उनके पिता स्वर्गीय आगा खान चतुर्थ और विकास कार्यों में उनके अहम योगदान को याद किया।
उन्होंने कहा कि हमने हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, ग्रामीण विकास, और युवाओं व महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्रों में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
Happy to meet His Highness Prince Rahim Aga Khan V. Fondly recalled his father, the late Aga Khan IV and his enduring contributions to development efforts.
Discussed ways to further strengthen our partnership with the Aga Khan Development Network in healthcare, agriculture,… pic.twitter.com/momsfAjgOi
— Narendra Modi (@narendramodi) September 10, 2026
पढ़ें :- स्वास्थ्य विभाग में जीपीएफ घोटाले की आशंका, जांच में सामने आई 35 लाख की गड़बड़ी
मुलाकात के बाद एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि महामहिम प्रिंस रहीम आगा खान V से मिलकर खुशी हुई। आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क (एकेडीएन) द्वारा सामाजिक विकास और विरासत संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रभावशाली कार्यों पर बात हुई। भारत और विदेशों में आगे के अवसरों पर चर्चा की। प्रिंस रहीम रागा बुधवार को भारत आए थे। 9 से 15 सितंबर तक भारत दौरे पर हैं।

2025 में प्रिंस रहीम को शिया इस्माइली मुसलमानों का 50वां वंशानुगत इमाम नियुक्त किया गया था। उनके पिता प्रिंस करीम अल-हुसैनी आगा खान चतुर्थ का निधन हो गया था। उसके बाद यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई। इमाम के रूप में यह उनका पहला दौरा है। 1,400 वर्षों के इतिहास में वंशानुगत इमाम बनाए गए हैं। 35 से अधिक देशों में इस्माइली शिया समुदाय रहता है। इस्लामी समुदाय की आबादी 1.2 से 1.5 करोड़ है।
✍️Avinay Mishra
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।