1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: मिर्जापुर में घरेलू विवाद को लेकर पति ने ट्रेन से कटकर दी जान,बचाने गई पत्नी की भी दर्दनाक मौत

UP News: मिर्जापुर में घरेलू विवाद को लेकर पति ने ट्रेन से कटकर दी जान,बचाने गई पत्नी की भी दर्दनाक मौत

Family dispute:उत्तर-प्रदेश के मिर्जापुर से एक दर्दनाक घटना सामने आया है,मिर्जापुर जिले के जिगना थाना अंतर्गत एक युवक ने घरेलू विवाद को लेकर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी,वहीं युवक की पत्नी भी पति को बचाने के प्रयास में गंभीर रूप से घायल हो गई,जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसने भी अपना दम तोड़ दिया.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Mirzapur News:उत्तर-प्रदेश के मिर्जापुर से एक दर्दनाक घटना सामने आया है,मिर्जापुर जिले के जिगना थाना अंतर्गत एक युवक ने घरेलू विवाद को लेकर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी,वहीं युवक की पत्नी भी पति को बचाने के प्रयास में गंभीर रूप से घायल हो गई,जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसने भी अपना दम तोड़ दिया.

पढ़ें :- नवंबर में राज्यसभा चुनाव के बाद बसपा के सामने शून्य का संकट

बता दे,मृतक युवक का नाम दीपक बिंद था जो मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के अंतर्गत बघेरा कला का निवासी था. मृतक प्राइवेट जॉब करता था. अभी घर आया हुआ था. दीपक का उसकी पत्नी हीरावती से विवाद हो गया. जिसके बाद वह घर से आक्रोश में निकला और मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया. जिसको बचाने के लिए उसकी पत्नी हीरावती भी कूद गई, जो गंभीर रूप से घायल हो गई थी. जिसका मंडलीय चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई. पति-पत्नी के आपसी विवाद का कारण अभी पता नहीं चल पाया है.

मामले में लालगंज क्षेत्राधिकारी दीक्षांत राज ने बताया कि बघेरा कला गांव का दीपक सुबह के समय अपने घर से निकाला. पीछे-पीछे उसकी पत्नी भी दौड़ रही थी. आगे जाकर दीपक मालगाड़ी के सामने कूद गया. पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उधर, घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है.

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com