मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में बदमाशों ने ड्यूटी से लौट रहे संविदा बिजलीकर्मी को मारी गोली

Rakesh

यूपी के रायबरेली जिले में बाइकसवार दो बदमाश मोटरसाइकिल से ड्यूटी से लौट रहे बिजली विभाग के संविदाकर्मी को गोली मारकर फरार हो गए। गंभीर हालत में संविदाकर्मी सीएचसी ऊंचाहर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

victim
शेयर करें

रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले में बाइकसवार दो बदमाश मोटरसाइकिल से ड्यूटी से लौट रहे बिजली विभाग के संविदाकर्मी को गोली मारकर फरार हो गए। गंभीर हालत में संविदाकर्मी सीएचसी ऊंचाहर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना ऊंचाहार थाना क्षेत्र के कबीर चौराहे के पास की है, जहां खोजनपुर के रहने वाले राहुल अग्रहरि बिजली विभाग में सहायक के पद पर तैनात हैं। राहुल अपनी मोटरसाइकिल से तहसील से पावर हाउस जा रहे थे। तभी रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने राहुल को पीछे से गोली मार दी। गोली लगने से संविदाकर्मी राहुल लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया।

शेयर करें