1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः मोबाइल ने ले ली पति-पत्नी की जान, शादी में मोबाइल खोने पर हुआ था विवाद

यूपीः मोबाइल ने ले ली पति-पत्नी की जान, शादी में मोबाइल खोने पर हुआ था विवाद

यूपी के मुरादाबाद जिले में मोबाइल खोने के विवाद में पति ने पत्नी की जान ले ली और खुद भी जान दे दी। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बिलारी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में हुई।

By Rajni 

Updated Date

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद जिले में मोबाइल खोने के विवाद में पति ने पत्नी की जान ले ली और खुद भी जान दे दी। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बिलारी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में हुई।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

बिलारी के खानपुर गांव निवासी अनेक सिंह (37) पत्नी सुमन के साथ चंडीगढ़ में रहकर काम करते थे। दंपती की एक बेटी और दो बेटे हैं। एक सप्ताह पहले अनेक सिंह परिवार को लेकर चंडीगढ़ से संभल जिले के खेड़ा गांव में अपनी साली प्रीति की शादी में शामिल होने आया था, जहां उसका मोबाइल गायब हो गया था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई थी।

विवाद को खत्म कराने के लिए ससुरालवालों ने एक पुराना मोबाइल अनेक सिंह को दिला दिया था। इसके बाद वह दोनों खानपुर आ गए थे। मंगलवार देर रात करीब एक बजे अनेक सिंह के पड़ोस में छत पर सो रहे चचेरे भाई श्रीपाल ने गोली की आवाज सुनी तो वह नीचे आ गया। उसने देखा कि अनेक सिंह और उसकी पत्नी खून से लथपथ थे।

एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था। शादी में मोबाइल गायब होने पर उनके बीच फिर से विवाद हुआ था। मंगलवार रात अनेक सिंह ने अपनी पत्नी को सीने से सटा लिया। इसके बाद उसने पत्नी के सीने में गोली मार दी। गोली पत्नी की पीठ से निकली और अनेक सिंह के सीने में धंस गई। जिससे दोनों की मौत हो गई।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: गर्मी बढ़ाएगा चंद्रमा प्रभाव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com