Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर स्टेशन पर मोदी ने बच्चों को दुलारा, वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी, कहा- गीता प्रेस संस्था नहीं, जीवन आस्था है

गोरखपुर स्टेशन पर मोदी ने बच्चों को दुलारा, वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी, कहा- गीता प्रेस संस्था नहीं, जीवन आस्था है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। वंदे भारत गोरखपुर से लखनऊ वाया अयोध्या जाएगी।

By Rajni 

Updated Date

गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। वंदे भारत गोरखपुर से लखनऊ वाया अयोध्या जाएगी।

पढ़ें :- झांसी में भीषण हादसाः ट्रक की टक्कर से कार सवार दूल्हे समेत चार जिंदा जले, मौत, CM योगी ने जताया दुख

रेलवे स्टेशन पर पीएम मोदी लोको पायलट कोच से उतरें और जंक्शन का मॉडल देखा। इसके बाद उन्होंने वंदे भारत में बच्चों से बातकर उन्हें दुलारा। मोदी ने कहा कि मैंने सोशल मीडिया पर गोरखपुर स्टेशन की फोटो डाली तो लोग हैरान हो गए।

इसके पहले गीता प्रेस में शताब्दी वर्ष के समापन समारोह को संबोधित करते  हुए पीएम मोदी ने कहा कि संतों की सदस्यता कभी निष्फल नहीं होती। यही संकल्प का परिणाम है कि आज हमारा भारत सफलता के नित नए आयाम छू रहा है। अपना देश विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर चल रहा है। काशी और अयोध्या इसके सटीक उदाहरण हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि गीता प्रेस विश्व का एकलौता प्रिंटिंग प्रेस है। जो एक संस्था नहीं है, जीवन आस्था है। गीताप्रेस किसी मंदिर से कम नहीं है। इसके नाम में भी गीता है, इसके काम में भी गीता है। गीता में कृष्ण हैं। गीता प्रेस की धार्मिक पुस्तकें लोगों का मार्गदर्शन कर रही हैं। हमारी सरकार ने गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार दिया है।

नेपाली भाषा के शिव महापुराण का भी विमोचन

पढ़ें :- पेपर लीक मामले में CM योगी का सख्त ACTION, सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द, 6 महीने के अंदर होगी दोबारा परीक्षा, STF करेगी जांच

यह सम्मान गीता प्रेस के 100 वर्षों के विरासत का सम्मान है। पीएम मोदी ने श्रीहरि से संबोधन शुरू किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिव महापुराण के विशिष्ट अंक का विमोचन भी किया। इसके बाद उन्होंने नेपाली भाषा के शिव महापुराण का भी विमोचन किया। पीएम मोदी ने गीता प्रेस में लीलाचित्र मंदिर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पुराने प्रिटिंग मशीन को देखा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गीता प्रेस 100 वर्षों में अनेक उतार-चढ़ाव को देखते हुए करीब 100 करोड़ प्रकाशन करने की ओर अग्रसर है। यह भारतीयों को गौरवान्वित करता है। नए भारत की नई ट्रेन वंदे भारत भी आज गोरखपुर से शुरू हो रही है।

पूरी दुनिया योग के रूप में भारत की तरफ देख रही हैः सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि पूरी दुनिया योग के रूप में भारत की तरफ देख रही है। गीता प्रेस अपने 100 साल के शानदार सफर को आगे बढ़ा रहा है। यहां 75 साल में कोई प्रधानमंत्री नहीं आया। पीएम मोदी की अध्यक्षता में गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार दिया गया।

पढ़ें :- हरियाणाः दीपेंद्र हुड्डा के स्वागत को हांसी से रोहतक तक हर स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, लोगों ने बांटे लड्डू

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com