BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ही नहीं बल्कि केजरीवाल को भी इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सतेंद्र जैन तो मात्र एक कठपुतली हैं, उनकी बागडोर तो केजरीवाल के हाथ में है।
Updated Date
नई दिल्ली, 31 मई। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को 9 जून तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेजा गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को ED ने धन शोधन के केस में गिरफ्तार किया था। वहीं इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि ये एक फर्जी केस है। हमारी कट्टर ईमानदार सरकार है और कट्टर ईमानदार पार्टी है। हम एक पैसे का भी भ्रष्टाचार ना करते हैं और ना ही बर्दाश्त करते हैं।
हमारी कट्टर ईमानदार सरकार है। हम 1 पैसे का भी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करते
पंजाब में हमने अपने ही मंत्री को गिरफ़्तार कराया लेकिन @SatyendarJain का Case बिल्कुल फ़र्ज़ी है
-CM @ArvindKejriwal #Satyendar_Nahi_Modi_Chor_Hai pic.twitter.com/dBQg0p7EW6
— AAP Express 🇮🇳 (@AAPExpress) May 31, 2022
पढ़ें :- दिल्ली में ‘आप’ का कार्यकर्ता सम्मेलनः केजरीवाल बोले, कांग्रेस-भाजपा को पीछे छोड़ देश में आम आदमी पार्टी का होगा राज
हम भ्रष्टाचार पर खुद ही एक्शन लेते हैं- केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले पंजाब में एक मंत्री की ऑडियो रिकॉर्डिंग की थी और इसके बारे में किसी एजेंसी विपक्ष या मीडिया को नहीं पता था। उन्होंने कहा कि हम चाहते तो मामले को दबा सकते थे, लेकिन हमने खुद उस मंत्री के खिलाफ एक्शन लेकर उसको गिरफ्तार करवाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसा ही 5 साल पहले दिल्ली में हुआ था, हमारे एक मंत्री की हमारे पास ऑडियो रिकॉर्डिंग आई थी। उस दौरान मैंने उसे मंत्रालय से भी बर्खास्त किया था। सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम किसी एजेंसी का इंतजार नहीं करते हैं, भ्रष्टाचार पर खुद ही एक्शन लेते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के केस को खुद देखा है। मामला पूरी तरह से गलत है उन्हें राजनीतिक कारणों की वजह से फंसाया गया है। हमें देश की न्याय प्रणाली पर भरोसा है वो निर्दोष साबित होंगे। विपक्ष के हमले पर उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम ही है हमला करना अगर वो गुनहगार होते तो अब तक उन्हें मैं खुद ही निकाल चुका होता।
इस्तीफा दें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल- बीजेपी
तो उधर बीजेपी ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की है। BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ही नहीं बल्कि केजरीवाल को भी इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सतेंद्र जैन तो मात्र एक कठपुतली हैं, उनकी बागडोर तो केजरीवाल के हाथ में है। ED ने बीते सोमवार को आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन की गिरफ्तारी हुई है। ये गिरफ्तारी धन शोधन के मामले में हुई है। भाटिया ने कहा कि आज पूरा देश कह रहा है आम आदमी पार्टी (आप) को “पापी आप, पाप ही पाप” कह रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त किये गए थे, अब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री गिरफ्तार हुए हैं।
आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन की गिरफ्तारी हुई है।
ये गिरफ्तारी धन शोधन के मामले में हुई है और आज पूरा देश कह रहा है -"पापी आप, पाप ही पाप"।
– श्री @gauravbh pic.twitter.com/LQQOnk3Jed
— BJP (@BJP4India) May 31, 2022
भाटिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सर्वोच्च नेता अरविंद केजरीवाल से सवाल किया कि जहां-जहां उनके कदम पड़ते हैं, तो वहां पर भ्रष्टाचार क्यों मिलता है। उन्होंने केजरीवाल से सवाल किया कि क्या उनकी पार्टी में कोई नैतिकता बची है।
कुछ दिन पहले ही पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त किये गए थे, अब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री गिरफ्तार हुए हैं
आम आदमी पार्टी के सर्वोच्च नेता अरविंद केजरीवाल से जनता ये पूछना चाहती है कि जहां जहां भी आपके कदम पड़ते हैं, तो वहां पर भ्रष्टाचार क्यों मिलता है pic.twitter.com/5SiL0U49RA
— BJP (@BJP4India) May 31, 2022
बीजेपी ने केजरीवाल पर दोगला रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सतेंद्र जैन ने न्यायालय का दरवाजा क्यों नहीं खटकाया?। क्योंकि उन पर जो आरोप लग रहे हैं, वो बहुत ही संगीन हैं। 4 कंपनियों के माध्यम से 4.81 करोड़ रुपये को घुमाकर अपने लाभ के लिए इस्तेमाल किया गया है, ये बात मीडिया के माध्यम से बाहर आई है। भाटिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपने भ्रष्ट मंत्रियों के साथ जनता की गाढ़ी कमाई को अपने लाभ के लिए उपयोग कर रहे हैं। भाटिया ने आगे कहा कि ये वसूली की आम आदमी पार्टी और भ्रष्टाचारियों की सरकार है। केजरीवाल की चुप्पी ये बयां कर रही है कि आप ही के इशारे पर ये भ्रष्टाचार हुआ है।
अरविंद केजरीवाल जी आप ऐसे भ्रष्ट मंत्रियों के साथ जनता की गाढ़ी कमाई को अपने लाभ के लिए उपयोग कर रहे हैं।
इसलिए आप व्यस्त भी हैं।
पढ़ें :- ट्वविटर ने हर खास आदमी को बनाया आम....केजरीवाल समेत कई हस्तियों के ब्लू टिक हटाए
ये वसूली की आम आदमी पार्टी और भ्रष्टाचारियों की सरकार है।
– श्री @gauravbh pic.twitter.com/vqxAhzdApi
— BJP (@BJP4India) May 31, 2022