मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP News: आजमगढ़ में स्कूल जा रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या,घटना से इलाके में फैली सनसनी

इंडिया वॉइस

Crime News In Azamgarh:उत्तर-प्रदेश के आजमगढ़ में बेखौफ़ बदमशों ने दिनदहाड़े हेड मास्टर की गोली मारकर हत्या कर दी है,यह घटना आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र का है जहां बाइक सवार बदमाशों ने स्कूल जा रहे एक हेड मास्टर को गोली मार दि,इस घटना के बाद आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन के साथ बदमाशों की तलाश में जुट गए हैं. वहीं शिक्षक की हत्या के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा है

शेयर करें

Azamgarh news:उत्तर-प्रदेश के आजमगढ़ में बेखौफ़ बदमशों ने दिनदहाड़े हेड मास्टर की गोली मारकर हत्या कर दी है,यह घटना आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र का है जहां बाइक सवार बदमाशों ने स्कूल जा रहे एक हेड मास्टर को गोली मार दि,इस घटना के बाद आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन के साथ बदमाशों की तलाश में जुट गए हैं. वहीं शिक्षक की हत्या के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा है.

शिक्षक का नाम संजय यादव बताया जा रहा है,गुरुवार को सुबह जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कसड़ा आईमा गांव निवासी 46 वर्षीय संजय यादव घर विद्यालय जाने के लिए घर से निकले. वे हरैया ब्लाक के अखईपुर में कंपोजिट विद्यालय में हेड मास्टर के पद पर तैनात थे. वह जैसे ही बाइपार भठठे के समीप पहुंचे तभी बाइक सवार बदमशों ने अचानक ताबड़तोड़ गोली मारकर संजय यादव को घायल कर दिया. गोली की आवाज को सुनकर खेतो में काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाया तो बदमाश मौके से फरार हो गए.

वहीं घायल संजय यादव को आनन-फानन में शहर के एक निजी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन के साथ ही बदमाशों की तलाश में जुट गए हैं. वहीं एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कर ली गई. उनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई है. घटना ग्राम प्रधानी के चुनाव की रंजीश में हुई है. हमलावरों को अपराधिक इतिहास भी रहा है. पुलिस इनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के साथ गैंगेस्टर एक्ट के तहत इनको पाबंद कर इनकी संपत्ति को भी जब्त किया जाएगा.

शेयर करें