मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में स्टाफ नर्स के 2800 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

Rajni

नर्स बनने की इच्छुक महिलाओं और लड़कियों के लिए सुनहरा मौका आया है। अगर आपने बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई की है तो इन भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

nhm
शेयर करें

भोपाल। नर्स बनने की इच्छुक महिलाओं और लड़कियों के लिए सुनहरा मौका आया है। अगर आपने बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई की है तो इन भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

नेशनल हेल्थ मिशन (NHM)  मध्य प्रदेश ने स्टाफ नर्स के 2800 से अधिक पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जून से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2023 है। मध्य प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से स्टाफ नर्स के लिए भर्ती निकाली गई है।

स्टाफ नर्स की कुल 2877  वैकेंसी है। जिसमें से 2589  वैकेंसी महिलाओं / लड़कियों के लिए और 288  वैकेंसी पुरुषों / लड़कों के लिए है। इन वेकैंसियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 13 जून से शुरू हो गई है।

अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते है तो लास्ट डेट से पहले आवेदन करें यानि कि 4 जुलाई से पहले करें। स्टाफ नर्स बनने के 12वीं पास होने के साथ बीएससी नर्सिंग या जीएनएम कोर्स किया होना चाहिए।

स्टाफ नर्स भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट www.mponline.gov.in पर जाकर करना होगा। जबकि भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए एमपी एनएचएम की वेबसाइट www.nhmmp.gov.in पर जाना होगा।

टैग: Health MP
शेयर करें