1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एमपी एमएलए कोर्ट में 10 जनवरी को होगी मुख्तार अंसारी की फिजिकल पेशी, पढ़ें पूरी खबर

एमपी एमएलए कोर्ट में 10 जनवरी को होगी मुख्तार अंसारी की फिजिकल पेशी, पढ़ें पूरी खबर

कल मुख्तार अंसारी की हत्या के मामले में पेशी होनी है मुख्तार अंसारी के पेशी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे साथ ही उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर समेत आसपास के इलाकों में सुरक्षा को लेकर कड़ी निगरानी की जाएगी सुरक्षा को लेकर पुलिस बल और पीएसी बल को भी लगाया जाएगा।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मुख्तार अंसारी के कल कोर्ट में पेशी को लेकर जिला प्रशासन हरकत में है। डीएम एसपी खुद भारी फोर्स के साथ न्यायालय परिसर में सुरक्षा को लेकर जायजा लिया। कल मुख्तार अंसारी के पेशी को लेकर चप्पा चप्पा पर कड़ी निगरानी में रहेगी। गाजीपुर के बहुचर्चित उसरी चट्टी कांड के मुख्य आरोपी माफिया डॉन बृजेश सिंह के खिलाफ माफिया मुख्तार अंसारी की कोर्ट में गवाही होनी है। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को पेशी के लिए कल एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट लाया जाएगा।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

गाजीपुर के एमपी एमएलए कोर्ट ने माफिया मुख्तार अंसारी को 10 जनवरी यानी कल फिजिकल के तौर पर पेश होने का आदेश दिया है। 15 जुलाई 2001 में गाजीपुर के मोहम्मदाबाद के उसरी चट्टी पर मऊ जा रहे माफिया मुख्तार अंसारी के काफिले पर हमला हुआ था। जिसमें मुख्तार अंसारी के गनर और एक अन्य साथी की मौत हुई थी और कई लोग घायल हो गए थे।

मामले में मुख्तार अंसारी ने चर्चित उसरी कांड में माफिया बृजेश सिंह को मुख्य आरोपी बनाया है। उसी मामले में मुख्य गवाह मुख्तार अंसारी की गवाही के लिए एमपी एमएलए की कोर्ट ने फिजिकल के तौर पर मुख्तार अंसारी को पेश होने का आदेश दिया है। जिसको लेकर आज डीएम एसपी खुद कचहरी परिसर में भारी फोर्स के साथ सुरक्षा को लेकर जायजा लिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com