1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नगर निकाय चुनावः योगी ने जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया

नगर निकाय चुनावः योगी ने जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया

भाजपा ने यूपी निकाय चुनाव में प्रदेश की सभी 17 नगर निगमों में भाजपा के मेयर प्रत्याशियों की जीत पर खुशी जताई।

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। भाजपा ने यूपी निकाय चुनाव में प्रदेश की सभी 17 नगर निगमों में भाजपा के मेयर प्रत्याशियों की जीत पर खुशी जताई। इस मौके पर उन्होंने भाजपा के सहयोगी दलों अपना दल व निषाद पार्टी के नेताओं को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने इस जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया।

पढ़ें :- UCC पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का विरोध, कहा-मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह पहली बार है जब भाजपा ने सभी नगर निगमों में जीत हासिल की है। यूपी में 200 नगर पालिकाएं हैं जिसमें से भाजपा ने 120 से ज्यादा पर जीत हासिल की है। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। मुख्यमंत्री योगी ने रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी भाजपा की जीत पर मतदाताओं का आभार जताया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com