1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. निकाय चुनावः प्रयागराज में गरजे योगी , यूपी में माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं

निकाय चुनावः प्रयागराज में गरजे योगी , यूपी में माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं

यूपी में निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशियों के समर्थन में सीएम योगी ने आज प्रयागराज में रैली की। वह माफियाओं पर जमकर बरसे। चेतावनी दी कि यूपी में कानून- व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को कत्तई बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह चंद्रशेखर आजाद के बलिदान की धरती है। प्रयागराज की धरती को नमन करता हूं।

By Rajni 

Updated Date

प्रयागराज । यूपी में निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशियों के समर्थन में सीएम योगी ने आज प्रयागराज में रैली की। वह माफियाओं पर जमकर बरसे। चेतावनी दी कि यूपी में कानून- व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को कत्तई बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह चंद्रशेखर आजाद के बलिदान की धरती है। प्रयागराज की धरती को नमन करता हूं।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

मंत्री नंदगोपाल नंदी, सिद्धार्थनाथ सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर

निकाय चुनाव में प्रयागराज में पार्टी के कद्दावर नेता मंत्री नंदगोपाल नंदी, सिद्धार्थनाथ सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोगों ने प्रयागराज में अत्याचार किया था। यहां की धरती को बदनाम किया था। प्रकृति सबका हिसाब बराबर करती है। प्रकृति किसी पर अत्याचार नहीं करती है। कहा कि जो जैसा करता है, वैसा भरता है।

योगी ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि पहले विकास की बात नहीं होती थी। लूट, हत्या, अपहरण का बोलबाला था। माताएं और बहनें असुरक्षित थीं। मंच से सीएम ने भाजपा प्रत्याशियों को जीताने की अपील की। कहा कि डबल इंजन की सरकार से अब पूरे प्रदेश में विकास की धारा बह रही है।

यूपी में माताएं और बहनें सुरक्षित

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

योगी ने कहाकि प्रयागराज के लोग जिस माफिया से त्रस्त थे, अब उसका खात्मा हो चुका है। जिन लोगों की जमीन छीनी गई थी। उनकी जमीन जल्द ही वापस की जाएगी। उन्होंने कहा कि यूपी में माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं है। कहा कि भाजपा विकास के साथ-साथ सुरक्षा की भी गारंटी देती है। आज माताएं और बहनें निश्चिंत होकर घर से निकलकर बाहर आ-जा रहीं हैं।

योगी ने कहाकि लोकतंत्र में सभी को एकसमान अधिकार है। किसी का हक छीना नहीं जाएगा। कहा कि सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाईं हैं। जिसका लाभ सभी को बिना भेदभाव के मिल रहा है। उन्होंने मंच से निकाय चुनाव में सभी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीताने की अपील की। कहा कि माफिया विकास को बाधित करते हैं। जो भी विकास में बाधा बनेगा, उसे बर्दाश्त  नहीं किया जाएगा।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com