मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

अब भारतीय राजनीति में मुसलमानों का कोई महत्व नहीं है: असदुद्दीन ओवैसी

इंडिया वॉइस

शनिवार को कर्नाटक के हुमनाबाद में सभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, पिछले आठ वर्षों में देश के राजनीतिक परिदृश्य को इतना बदलने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई कि धर्मनिरपेक्ष दल भी अब मुसलमानों के मुद्दों को नहीं उठाते हैं।

शेयर करें

असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। अपने उजूल-फिजूल बयानों से सुर्खियों में आने वाले ओवैसी ने इस बार पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी और मुसलमानों के मुद्दों पर सरकार पर ही चढ़ाई कर दी।

शनिवार को कर्नाटक के हुमनाबाद में सभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, पिछले आठ वर्षों में देश के राजनीतिक परिदृश्य को इतना बदलने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई कि धर्मनिरपेक्ष दल भी अब मुसलमानों के मुद्दों को नहीं उठाते हैं।

 

हैदराबाद के सांसद ने कांग्रेस और जेडीएस पर निशाना साधते हुए कहा, “अब भारतीय राजनीति में मुसलमानों का कोई महत्व नहीं है।” मुस्लिम राजनीतिक दलों के लिए एटीएम मशीन बन गए हैं जो केवल समुदाय से वोट मांगते हैं। ओवैसी ने कहा, ‘लेकिन आपको सोचना चाहिए कि जनीतिक दल आपका साथ चाहते हैं या अल्लाह…कोई भी आपके साथ नहीं है।”

ओवैसी ने टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान मैच से पहले भी बड़ा बयान दिया था। इस मुकाबले से पहले मुस्लिम एंगल निकालते हुए ओवैसी ने कहा था कि वो चाहते हैं कि मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज अच्छा खेले।

शेयर करें