मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में सरसों की खरीद शुरू, किसानों को राहत

HO BUREAU

कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में सरसों की फसल की खरीद शुरू हो गई। सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने से किसानों व आढ़तियों ने राहत की सांस ली। मार्केट कमेटी के अधिकारी हरजीत सिंह ने बताया कि सरसों की सरकारी खरीद आज से शुरू हो चुकी है।

farmer
शेयर करें

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में सरसों की फसल की खरीद शुरू हो गई। सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने से किसानों व आढ़तियों ने राहत की सांस ली। मार्केट कमेटी के अधिकारी हरजीत सिंह ने बताया कि सरसों की सरकारी  खरीद आज से शुरू हो चुकी है।

किसानों की सरसों सरकारी समर्थन मूल्य 5650 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदी जाएगी, जो पिछले साल से ज्यादा है। अब तक कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में 2000 क्विंटल सरसों आ चुकी है। कहा कि किसी भी किसान को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरसों की खरीद के लिए कुरुक्षेत्र जिले में लडवा व इस्माईलाबाद में दो केंद्र बनाए गए हैं।

शेयर करें