Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरा भाई एक योद्धा है और सत्य का कवच पहने हैं: प्रियंका गांधी

मेरा भाई एक योद्धा है और सत्य का कवच पहने हैं: प्रियंका गांधी

राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा का यूपी में आगमन हो हुआ। गाजियाबाद में ​प्रियंका गांधी ने अपने भाई और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनके साथ आये जत्थे का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा का यूपी में आगमन हो हुआ। गाजियाबाद में ​प्रियंका गांधी ने अपने भाई और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनके साथ आये जत्थे का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान समथकों में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अलग सा जोश देखने को मिला और प्रियंका गांधी काफी खुश दिखाई दीं। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए।

पढ़ें :- कौन हैं बृजभूषण शरण सिंह, जिनकी कैसरगंज सीट पर उम्मीदवारी को लेकर बना हुआ है SUSPENSE

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने भाई राहुल गांधी के तारीफ में प्रियंका गांधी ने कहा मेरा भाई एक योद्धा हैं। उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत हुआ है। राहुल गांधी नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे है। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि मुझे मेरे भाई पर गर्व है।

राहुल गांधी देश में नफरत की राजनीति को खत्म कर रहे है। वहीं प्रियंका ने आगे कहा कि राहुल गांधी को ठण्ड इस लिए नहीं लगती क्योंकि वह सत्य का कवच पहने हुए है और मेरे भाई की रक्षा भगवान और देश के समस्त कार्यकर्ताओं के हवाले है। इतना ही नहीं आगे उन्होंने बीजेपी पर वार करते हुए कहा कि हमें अपने भाई पर गर्व है। हमारे भाई को सत्ता खरीद नहीं पायी और न ही भविष्य में कोई सत्ता या सरकार खरीद पायेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com