Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 12 जून 2022

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

1. Jharkhand : रांची हिंसा की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित

झारखंड सरकार ने जुमे की नमाज के बाद रांची के मेन रोड इलाके में हुई हिसंक घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसके लिए दो सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। जांच समिति घटना के सभी पहलुओं की जांच कर एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट देगी। समिति में राज्य सरकार में सचिव डॉ अमिताभ कौशल और अपर पुलिस महानिदेशक संजय लाटकर शामिल हैं। बतादें कि शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने भी जमकर पथराव किया, जिसमें एसएसपी समेत 14 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस को स्थिति संभालने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। गोली लगने से 2 लोगों की मौत हो गई। रांची के कई थाना क्षेत्रों में निषेधाज्ञा (धारा 144) लागू है। इंटरनेट सेवा भी निलंबित कर दी गई है। शहर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं।

2. राज्यपाल का सुझाव- पश्चिम बंगाल में सेना मोर्चा संभाले

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित टिप्पणी के बाद राजधानी कोलकाता से सटे हावड़ा जिले में मुस्लिम समुदाय के उग्र प्रदर्शन, तोड़फोड़ और बीजेपी दफ्तरों में आगजनी की घटनाओं को रोकने में स्थानीय पुलिस की भूमिका पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव को हालात को संभालने के लिए आर्मी या फिर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती का सुझाव दिया है।

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

3. अरुणाचल में भारत-चीन सीमा पर तैनात गढ़वाल राइफल्स के दो जवान लापता

अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर ठकला चौकी पर तैनात भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स के दो जवान 14 दिनों से लापता है। सेना के अधिकारियों ने 28 मई को दोनों जवानों के परिवार वालों को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद परिवार वालों को दोनों सैनिकों के नदी में बह जाने की जानकारी दी गई, लेकिन इन जवानों का पता नहीं चल सका है। अब इन जवानों के परिवार वालों ने भारतीय सेना से जवाब मांगा है।

4. टारगेट किलिंग की योजना में शामिल लश्कर के दो आतंकी गिरफ्तार

बारामूला जिले में टारगेट किलिंग की योजना में शामिल दो आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से संबंधित हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

5. शिमला: अन्तरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में जुटेंगे 15 देशों के 425 साहित्यकार

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

आजादी के अमृत महोत्सव पर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं साहित्य अकादमी शिमला में 16 से 18 जून तक अन्तरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजित करेगा। इस महोत्सव में भारत सहित 15 देशों के 425 से अधिक लेखक, विद्वान, अनुवादक, फिल्मकार, पत्रकार एवं कलाकार भाग ले रहे हैं जो 64 कार्यक्रमों में 60 भाषाओं का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस महोत्सव की थीम उन्मेष-अभिव्यक्ति का उत्सव है और ये उत्सव देश का सबसे बड़ा साहित्यिक आयोजन है।

Advertisement