Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 19 जून 2022

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

1. पीएम मोदी आज करेंगे मशाल रिले का शुभारंभ

पीएम नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 44वें शतरंज ओलंपियाड के लिए ऐतिहासिक मशाल रिले का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी आज दिल्ली में प्रगति मैदान एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना की मुख्य सुरंग और 5 अंडरपास राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

2. नीरज चोपड़ा ने कुओर्टेन खेलों में 86.69 मीटर के थ्रो के साथ जीता स्वर्ण

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने कुओर्टेन खेलों में भी 86.69 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता है। इस प्रतियोगिता में शामिल कोई भी दूसरा खिलाड़ी इतनी दूर भाला नहीं फेंक पाया।

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

3. ‘अग्निपथ’ योजना के विरोध में आज जंतर-मंतर पर ‘सत्याग्रह’ करेगी कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी ने केन्द्र सरकार की ओर से भारतीय सेना में भर्ती के लिए लॉन्च ‘अग्निपथ’ योजना को वापस लेने की मांग की है। कांग्रेस ने युवाओं के साथ एकजुटता दिखाते हुए घोषणा की है कि पार्टी अग्निपथ योजना के विरोध में आज जंतर-मंतर पर ‘सत्याग्रह’ करेगी। इसमें पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

4. कांग्रेस विधायक के भड़काऊ बोल- देश होगा खून से लथपथ, लेकिन हम नहीं होने देंगे ‘अग्निपथ’

झारखंड के कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल सामने आए हैं। कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि देश ‘खून से लथपथ’ होगा, लेकिन हम ‘अग्निपथ’ नहीं होने देंगे।

5. यूपी में ‘अग्निपथ’ के गुनहगारों के चेहरे जल्द होंगे बेनकाब

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

सैन्य भर्ती की अग्निपथ योजना के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को भी हिंसक प्रदर्शन हुए। पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुईं। प्रदर्शनकारियों में शामिल अधिकतर युवा नकाब लगाकर सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचा रहे थे। इस पूरे मामले की जांच में जुटीं एजेंसियों के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं, जिसका जल्द ही खुलासा होगा। जांच एजेंसियां अग्निपथ योजना के गुनहगारों के चेहरे जल्द बेनकाब करेंगी।

Advertisement