Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 29 मई 2022

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

1. #MannKiBaat : पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे करेंगे ‘मन की बात’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। ये इस मासिक कार्यक्रम की 89वीं कड़ी होगी। इस कार्यक्रम का आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी चैनलों से प्रसारण किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा है कि उन्‍हें मन की बात कार्यक्रम के लिए कई सुझाव मिले हैं। उन्‍होंने इस बात पर खुशी जाहिर की है कि कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्‍या में युवाओं ने विचार साझा किए हैं।

2. #ChardhamYatra के लिए पंजीकरण QR कोड का समय ही मान्य

पर्यटन विभाग चारधाम यात्रा में आए यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर एक विषय पर सख्ती से काम कर रहा है। विभाग की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा सीजन 6 महीने का है। इसलिए वो घबराएं नहीं और वो विभाग के पोर्टल के अलावा अन्य माध्यम से धाम जाने का समय ना लें। यात्री के क्यूआरकोड स्कैन से यात्रा करने की सही जानकारी यात्री और पुलिस दोनों को मिल सकती है। यात्रा का स्लाट 03 जून तक फुल है।

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

3. #RajyaSabha : बलवीर सींचेवाल और बिक्रमजीत साहनी होंगे पंजाब से राज्यसभा उम्मीदवार

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा की दो सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का शनिवार को ऐलान कर दिया। AAP की तरफ से राज्यसभा में जाने वाले दोनों उम्मीदवार पद्मश्री से सम्मानित हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब से पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सींचेवाल और विक्रमजीत सिंह साहनी राज्यसभा उम्मीदवार होंगे। पंजाब में राज्यसभा के लिए 31 मई को नामांकन की आकिरी तारीख है। इन दोनों उम्मीदवारों का चुना जाना तय है। इससे पहले AAP ने राज्यसभा में 5 सदस्यों को भेजा था। इन दोनों सीटों पर जीत के बाद पंजाब की सभी 7 सीटों पर AAP का कब्जा हो जाएगा।

4. 24 जून को #BRICSSummit, एक साथ दिखेंगे भारत, रूस और चीन

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 24 जून को चीन की राजधानी बीजिंग में होने जा रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत, रूस और चीन इस शिखर सम्मेलन में एक साथ दिखेंगे। ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) का साल 2022 का शिखर सम्मेलन बीजिंग में प्रस्तावित है। इस बार ये बैठक वर्चुअल प्रारूप में होगी लेकिन इस दौरान सभी प्रोटोकॉल के पालन पर जोर रहेगा। यूक्रेन पर रूसी हमले के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पहली बार किसी बड़ी बैठक में हिस्सा लेने जा रहे हैं। इसके अलावा इस बैठक में भारत, रूस और चीन जैसी महाशक्तियां एक साथ दिखेंगी। इनके बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के बयान पर पूरी दुनिया की नजर बनी रहेगी।

5. दक्षिणी नाइजीरिया के चर्च में मची भगदड़, 31 लोगों की मौत

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

दक्षिणी नाइजीरिया के चर्च में एक कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई। भगदड़ में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है। दर्जनों लोग घायल हुए हैं। कई घायलों की हालात गंभीर बताई जा रही है। अभी मृतकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई गई है। चर्च में लोग उपहार और खाद्य सामग्री लेने के लिए जुटे थे।

Advertisement