Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 29 जनवरी 2022

पढ़ें :- बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर सेना की बड़ी कामयाबी, दो घुसपैठिये ढेर,सर्च अभियान जारी

1. आज शाह के मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में कार्यक्रम

विधानसभा चुनावों को लेकर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में सार्वजनिक कार्यक्रम करेंगे।

2. जेपी नड्डा का आज भी यूपी दौरा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी आज उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक कार्यक्रम करेंगे और पार्टी के लिए मतदाताओं से वोट मांगेंगे।

पढ़ें :- 16-17 जनवरी को बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक, नड्डा के एक्सटेंशन पर लग सकती है मुहर

3. उप्र विधान परिषद की 36 सीटों के लिए चुनाव का ऐलान, दो चरणों में मतदान

भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्थानीय निकाय क्षेत्र की 36 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है। ये चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण में 29 क्षेत्रों की 30 सीटों के लिए 3 मार्च को और दूसरे चरण में 7 मार्च को 6 सीटों के लिये मतदान होगा। दोनों चरणों की मतगणना 12 मार्च को होगी।

4. संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान- 31 जनवरी को देश में किसान संगठन मनाएंगे “विश्वासघात दिवस”

संयुक्त किसान मोर्चा ( एसकेएम) ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों से किए गए वादों पर ध्यान नहीं दे रही है। इसलिए मोर्चा 31 जनवरी को देशभर में “विश्वासघात दिवस” मनाने को मजबूर है।

5. भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन के परीक्षण के लिए DCGI ने दी मंजूरी

पढ़ें :- पंजाब सरकार ने कॉलेज, यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू किया, गेस्ट फैकल्टी की भी सैलरी बढ़ी

भारत बायोटेक की नाक से दी जाने वाली वैक्सीन के परीक्षण को मंजूरी मिल गई है। शुक्रवार को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने भारत बायोटेक की नेज़ल वैक्सीन को परीक्षण की मंजूरी दे दी है। इस वैक्सीन का इस्तेमाल बूस्टर डोज़ के तौर पर किया जाएगा। देश में ये परीक्षण 9 जगहों पर होगा।

6. देश की विशाल आबादी के बावजूद टीकाकरण अभियान ने हासिल की वैश्विक सफलता- मंडाविया

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा है कि देश की विशाल आबादी के बावजूद कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान ने वैश्विक सफलता के नए आयाम बनाए हैं। देश में करीब 95 फीसदी से अधिक वयस्क आबादी ने पहली खुराक और 74 प्रतिशत से अधिक ने कोरोना रोधी टीके की दोनों खुराक ले ली है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रव्यापी कोरोना टीकाकरण अभियान को और बढ़ावा देने के लिए इस महीने से एहतियाती खुराक और बच्चों का टीकाकरण शुरू कर दिया है। अब तक 60 फीसदी से ज्यादा 15-18 साल के बच्चों ने टीके की पहली खुराक ले ली है।

7. मानवाधिकारों पर भारत को किसी के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं- विदेश मंत्रालय

भारत ने अमेरिका एक मुस्लिम संस्था द्वारा आयोजित सेमिनार में देश में मानवाधिकारों की स्थिति के बारे में बयानबाजी को खारिज करते हुए कहा कि देश को दूसरे लोगों से प्रमाण पत्र हासिल करने की जरूरत नहीं है। अमेरिका स्थित इंडियन-अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल ने हाल ही में एक वीडियो लिंक के जरिए एक सेमिनार आयोजित किया था। इसमें पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और अमेरिका के 4 सांसदों ने शिरकत की थी। वक्ताओं ने भारत के मानवाधिकार रिकॉर्ड की आलोचना की थी। इसके बाद देशभर में मामले पर तीखी प्रतिक्रिया हुई थी और हामिद अंसारी को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया था।

8. लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे होंगे देश के अगले आर्मी वाइस चीफ, सरकार की मंजूरी

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे भारतीय सेना के अगले वाइस चीफ होंगे। उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल RP कलिता को कोलकाता में पूर्वी सेना कमान का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सेना ने उत्तरी और पूर्वी सैन्य कमानों के लिए दो नए कमांडरों की नियुक्ति की है। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने वाले वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से शुक्रवार को मुलाकात करके उनकी सराहना की।

9. एक-दूसरे के यहां धार्मिक यात्रा को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक हैं भारत और पाकिस्तान- विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार को बताया कि भारत-पाकिस्तान के बीच साल 1974 में सहमति बनी थी, जिसके तहत नियमित रूप से धार्मिक स्थलों की यात्रा की सुविधा देने का प्रावधान था। उन्होंने कहा कि दोनों देश इस सहमति के आधार पर धार्मिक स्थलों की संख्या बढ़ाने और यात्रा के साधन को विस्तार देने पर सहमत हैं।

10. फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 8 लोग गिरफ्तार

गाजियाबाद में कोतवाली पुलिस और साइबर सेल ने शुक्रवार को एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो लोगों के फर्जी आधार और पैन कार्ड बना रहा था। पुलिस ने गिरोह की 2 महिलाओं समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 137 आधार कार्ड, 30 लैपटाप और नकली मोहरें बरामद की हैं। गिरोह असम से संचालित किया जा रहा था। अब तक ये गिरोह 30 हजार से ज्यादा फर्जी आधार कार्ड बनाकर बांट चुका है। इतना ही नहीं ये गिरोह नेपाली और बांग्लादेशी लोगों को टारगेट कर काम करता था और बड़ी रकम लेकर उन्हें फर्जी आधार और पैन कार्ड मुहैया कराता था।

Advertisement