1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. नित्यानंद राय ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना, बोले- असफलता से हताश हो गए हैं नीतीश

नित्यानंद राय ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना, बोले- असफलता से हताश हो गए हैं नीतीश

 नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जोरदार हमला बोला है। नित्यानंद राय ने कहा है कि नीतीश कुमार अपना आपा खो बैठे हैं और हर तरफ से मिल रही असफलता के कारण हताश हो गए हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

बिहार के सारण में शराब की वजह से 40 लोगों की मौत को लेकर राजनीति जबरदस्त तरीके से हो रही है। नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जोरदार हमला बोला है। नित्यानंद राय ने कहा है कि नीतीश कुमार अपना आपा खो बैठे हैं और हर तरफ से मिल रही असफलता के कारण हताश हो गए हैं।

पढ़ें :- बिहार कैबिनेट ने 17 प्रस्तावों को दी मंजूरी, बाढ़ और सिंचाई के लिए आकस्मिकता निधि से 1,000 करोड़ रुपए स्वीकृत

नित्यानंद राय ने कहा है कि 40 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री का यह कहना कि जो पिएगा वो मरेगा, बेहद ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी की क्या बिहार सरकार का हर मुद्दा फेल हो चुका है।

बिहार की पुलिस और प्रशासन के लोग शराब के धंधे में लगा हुआ है। जिस प्रकार कोई व्यक्ति असफल होने पर दूसरों को दोषी ठहराता है और अपना आपा खो देता है, ठीक उसी तरह का आचरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं। बिहार में जहरीली शराब से लगातार मौतें हो रही हैं और लॉ एंड ऑर्डर चौपट हो चुका है

उन्होंने कहा कि बिहार में शराब से अबतक कितने ही लोगों की मौत हो चुकी है। छपरा में हुई लोगों की मौत से सरकार पल्ला झाड़ रही है लेकिन बीजेपी चाहती है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लेकिन प्रदेश के सीएम मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताने के बजाए कह रहे हैं कि जो पिएगा वो मरेगा ही, यह बेहद ही शर्मनाक बयान है

पढ़ें :- Bihar : 17 जिलों के लिए मौसम का अलर्ट जारी; बारिश और बिजली गिरने की आशंका
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com