आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों को जीतने के लिए भाजपा ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
Updated Date
लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों को जीतने के लिए भाजपा ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी अब संगठन पर पूरा जोर लगा रही है।
संगठन को और कितना मजबूत बनाया जाए। इस पर मंथन करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष दो दिवसीय दौरे पर शनिवार सुबह लखनऊ पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की। यहां पर पूर्व में जिन सीटों पर भाजपा कमजोर साबित हुई है, उन सीटों को जीतने की रणनीति बनाई।
2024 के चुनाव में विजय के लिए खाका तैयार किया। यूपी में BJP के महानगर अध्यक्षों के बदलाव के साथ ही प्रकोष्ठों का अभी ऐलान होना बाकी है। इसलिए भी BL संतोष का दौरा अहम माना जा रहा है।
बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि 9 साल पूरा होने पर अलग-अलग कार्यक्रम रखे गए थे। इन सभी कार्यों में यूपी को पहला नंबर मिला है। हमने घर-घर संपर्क करने का रिपोर्ट कार्ड दिखाया। हमारी पार्टी ने कई विषयों पर चर्चा की।
आज रात 8:00 बजे कोर कमेटी की बैठक होगी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह शामिल होंगे।
संगठन और सरकार में खाली पड़े पदों को भी भरा जाएगा
संगठन और सरकार में खाली पड़े पदों को भरने की चर्चा संतोष ने की थी। अब इन पदों को भरने की कवायद शुरू हो चुकी है। अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग और पिछड़ा आयोग की सीटों को भर दिया गया है। जल्द ही आयोग और निगमों के साथ ही संगठन के सभी पदों को भर दिया जाएगा।