Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुरः गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी ने की गुरुजनों की विशिष्ट पूजा, गायों को गुड़ खिलाकर दुलारा

गोरखपुरः गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी ने की गुरुजनों की विशिष्ट पूजा, गायों को गुड़ खिलाकर दुलारा

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। सीएम ने गुरु गोरक्षनाथ एवं नाथपंथ के गुरुजन की विशिष्ट पूजा की। साथ ही मंदिर की गोशाला में गोवंश की सेवा कर उन्हें गुड़ खिलाया।

By Rajni 

Updated Date

गोरखपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। सीएम ने गुरु गोरक्षनाथ एवं नाथपंथ के गुरुजन की विशिष्ट पूजा की। साथ ही मंदिर की गोशाला में गोवंश की सेवा कर उन्हें गुड़ खिलाया। इस दौरान योगी ने गायों को दुलारा और पुचकारा भी।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश शासन महिला श्रम बल भागीदारी दर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध

गोरक्षपीठाधीश्वर एवं सीएम योगी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी गुरुओं और मंदिर परिसर में मौजूद सभी देव विग्रहों की विधि विधान से  पूजा की। साथ ही देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले नाथपंथ के आदिगुरु भगवान गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनकी पूजा की। वह परिसर में मौजूद सभी देव-विग्रहों के पास पहुंचे और उनका पूजन किया। उसके बाद वह बारी-बारी से बाबा गंभीरनाथ, अपने दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ समेत ब्रह्मलीन गुरुओं की समाधि पर गए।

सभी का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर आशीर्वाद लिया। गोरखनाथ मंदिर में नाथपंथ परंपरा के अनुसार, मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने गुरु गोरखनाथ को रोट का महाप्रसाद चढ़ाया। पूजा-अर्चना की आनुष्ठानिक प्रक्रिया खत्म होने के बाद गुरु पूर्णिमा पर होने वाली परंपरागत सामूहिक महाआरती हुई तथा सभी गुरुओं के प्रति आस्था निवेदित की गई।

इस अवसर पर सभी नाथ योगियों ने भी गोरक्षपीठाधीश्वर का नाथ परम्परानुसार आशीर्वाद लिया। गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा की तरह मंदिर की गोशाला भी गए। यहां उन्होंने गोवंश को उनके नाम से पुकारा और उनके पास आने पर खूब दुलारा।

पढ़ें :- दो दिवसीय दौरे पर कल (20 जुलाई) गोरखपुर आएंगे CM योगी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com