1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिजनौरः सड़क हादसे में सिपाही की दर्दनाक मौत

बिजनौरः सड़क हादसे में सिपाही की दर्दनाक मौत

यूपी के बिजनौर जिले में सड़क हादसे में एक सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई। तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने बाइक से ड्यूटी पर जा सिपाही मुकेश को टक्कर मार दी।

By Rajni 

Updated Date

बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिले में सड़क हादसे में एक सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई। तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने बाइक से ड्यूटी पर जा सिपाही मुकेश को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सिपाही की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। बिजनौर के हल्दौर थाने में मृतक सिपाही मुकेश कुमार तैनात था।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

पिकअप ने मासूम को रौंदा, मौत

अमरोहा। यूपी के अमरोहा जिले में तेज रफ्तार पिकअप ने 6 साल के मासूम को रौंद डाला। रविवार रात तिराहा क्रॉस करते समय पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने बच्चे को  अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोग बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ हायर सेंटर ले जाते समय बच्चे की मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। घटना थाना सैदनगली क्षेत्र के कस्बा उझारी का है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com