मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

सियासतः पल्लवी पटेल ने चार पार्टियों के साथ बनाया गठबंधन, यूपी की कई सीटों पर चुनाव लड़ेगा PDM

HO BUREAU

अखिलेश यादव के पीडीए के जवाब में अपना दल (कमेरावादी) ने तीन और पार्टियों के साथ मिलकर PDM न्याय मोर्चा का गठन किया है। इस गठबंधन में अपना दल (कमेरावादी), AIMIM, राष्ट्र उदय पार्टी एवं प्रगतिशील मानव समाज पार्टी शामिल होंगी। यह गठबंधन यूपी की कई सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने जा रहा है। रविवार को होटल क्लार्क अवध में इसकी घोषणा हुई।

leader
शेयर करें

लखनऊ।  अखिलेश यादव के पीडीए के जवाब में अपना दल (कमेरावादी) ने तीन और पार्टियों के साथ मिलकर PDM न्याय मोर्चा का गठन किया है। इस गठबंधन में अपना दल (कमेरावादी), AIMIM, राष्ट्र उदय पार्टी एवं प्रगतिशील मानव समाज पार्टी शामिल होंगी। यह गठबंधन यूपी की कई सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने जा रहा है। रविवार को होटल क्लार्क अवध में इसकी घोषणा हुई।

इस मौके पर पल्लवी पटेल ने कहा कि नए राजनीतिक परिस्थितियों में विभिन्न सामाजिक समूहों खासकर अन्य पिछड़ा वर्ग की अनेक जातियों, दलित एवं मुसलमान का दमन उत्पीड़न एवं अन्याय बढ़ा है। इसलिए हम PDM के नारे के साथ पिछड़ा, दलित व मुसलमान के भागीदारी के सवाल पर और दमन, उत्पीड़न एवं अन्याय के खिलाफ नए राजनीतिक विकल्प की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि PDM यानी पिछड़ा, दलित व मुसलमान की राजनीतिक भागीदारी के साथ ही सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा मिशन है। आज हमारे साथ AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल , राष्ट्रीय उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूराम पाल एवं प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद बिंद साथ आए हैं।

शेयर करें