मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मौत का खौफः रायबरेली में एक ही परिवार के 5 समेत 7 लोगों की मौत से दहशत

HO BUREAU

यूपी के रायबरेली जिले में एक ही ग्राम पंचायत में 7 लोगों की मौत से मातम पसर गया है। गांव में एक ही परिवार के 5 समेत 7 लोगों की मौत से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। बीते 20 दिनों में रहस्यमयी तरीके से लोगों की मौत से ग्रामीण भयभीत हो गे हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से जांच की मांग की है।

doctor
शेयर करें

रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले में एक ही ग्राम पंचायत में 7 लोगों की मौत से मातम पसर गया है। गांव में एक ही परिवार के 5 समेत 7 लोगों की मौत से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। बीते 20 दिनों में रहस्यमयी तरीके से लोगों की मौत से ग्रामीण भयभीत हो गे हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से जांच की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि 50 से 60 वर्ष की आयु के लोगों की लगातार हो रही मौत से लोग डर गए हैं। इस संबंध में CMO डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है। CMO ने कहा कि गांव में डॉक्टरों की टीम भेजी जा रही है। CMO ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या स्वाभाविक तरीके से लोगों की मौत लग रही है। घटना सलोन तहसील क्षेत्र के ममुनी ग्राम सभा के डांडी गांव की है।

शेयर करें