1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. जब अनुष्का शर्मा को पैप्स ने कह दिया ‘सर’ तो विराट कोहली ने दिया करारा जवाब

जब अनुष्का शर्मा को पैप्स ने कह दिया ‘सर’ तो विराट कोहली ने दिया करारा जवाब

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मुंबई में RCB की टीम मेंबर्स के लिए डिनर होस्ट किया।इस दौरान रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी विराट-अनुष्का से फोटो क्लिक करने की रिक्वेस्ट करने लगे। इस बीच गलती से किसी ने अनुष्का को सर कह दिया।

By Rakesh 

Updated Date

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में बनी रहती हैं। इसी बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की नई तस्वीरें सामने आई हैं। इस दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रोमांटिक अंदाज में दिखाई दिए। लेकिन इन फोटोज के दौरान एक मजेदार चीज भी हुई। पैप्स ने अनुष्का शर्मा को गलती से सर कह दिया फिर क्या था, विराट कोहली ने पैप्प की टांग खींचाई कर दी…

पढ़ें :- Manu Bhaker बयान पर विवाद, खेलों पर उठे सवाल

RCB के लिए किया डिनर होस्ट

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मुंबई में RCB की टीम मेंबर्स के लिए डिनर होस्ट किया। इस दौरान रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी विराट-अनुष्का से फोटो क्लिक करने की रिक्वेस्ट करने लगे। इस बीच गलती से किसी ने अनुष्का को ‘सर’ कह दिया। इतना सुनते ही विराट ने पैपराजी के मजे लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी। विराट ने मजेदार अंदाज में पैपराजी से कहा कि अनुष्का को तो सर बोल दिया, अब मुझे भी मैम बोल दें।

पैपराजी ने भी हंसते हुए विराट से माफी मांगी।सोशल मीडिया पर भी लोग विराट-अनुष्का के इस वीडियो को खूबी पसंद कर रहे हैं।वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- विराट का सेंस ऑफ ह्यूमर बढ़िया है जबकि एक यूजर ने लिखा- अनुष्का सर सुनने में बुरा नहीं है।

अनुष्का वाइट ड्रैस में आईं नजर

पढ़ें :- IPL 2026: Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals कौन जीतेगा यह हाई-वोल्टेज मुकाबला?

विराट और अनुष्का हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आए। डिनर डेट के लिए अनुष्का वाइट स्लीवलेस टॉप और वाइट पैंट में दिखीं। वहीं विराट प्रिंटेड शर्ट, ब्लैक पैंट में नजर आएं। आपको बता दें कि जल्द ही अनुष्का शर्मा फिल्म चकदा एक्सप्रेस में क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के रोल में नजर आएंगीं। आखिरी बार अनुष्का 2018 में फिल्म जीरो में दिखीं थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com