1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा में कमांडो का पैराशूट हाइटेंशन लाइन में उलझा और चली गई जान

आगरा में कमांडो का पैराशूट हाइटेंशन लाइन में उलझा और चली गई जान

यूपी के आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में पैराशूट जम्पिंग के दौरान कमांडो की जान चली गई। वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे।

By Rajni 

Updated Date

आगरा। यूपी के आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में पैराशूट जम्पिंग के दौरान कमांडो की जान चली गई। वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। कमांडो छुट्टी पर घर आए थे। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

कमांडो अंकुर शर्मा पैराशूट उड़ा रहे थे। इस दौरान कमांडो का पैराशूट हाइटेंशन लाइन में उलझ गया। ये देख किसानों ने पुलिस को सूचना दी। कमांडो अंकुर शर्मा को उपचार के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मलपुरा के ड्राप जोन से दूर पैराशूट हाइटेंशन लाइन में उलझ गया था। जिसके बाद हाईटेंशन लाइन से कमांडो नीचे गिर पड़े। यह देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।

छुट्टी पर घर आए थे कमांडो अंकुर शर्मा

गांव मलपुरा के रहने वाले सेना के जवान रूप सिंह ने बताया कि वह छुट्टी पर घर आए हुए थे। जैसे ही उनके खेत में एक जवान हाईटेंशन लाइन में उलझ कर नीचे गिरा तो उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायल सेना के जवान को इलाज के लिए भेज दिया। लेकिन इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com