1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. J&K में अनुच्छेद 370 निरस्त होने की चौथी वर्षगांठ पर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को घर में किया गया नजरबंद

J&K में अनुच्छेद 370 निरस्त होने की चौथी वर्षगांठ पर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को घर में किया गया नजरबंद

जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 निरस्त होने की चौथी वर्षगांठ पर महबूबा समेत अन्य नेताओं को घरों में नजरबंद कर दिया गया है।

By Rakesh 

Updated Date

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 निरस्त होने की चौथी वर्षगांठ पर महबूबा समेत अन्य नेताओं को घरों में नजरबंद कर दिया गया है। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

पढ़ें :- फडणवीस फोटो विवाद: आरोपी गिरफ्तार, सियासत गरम

मुफ्ती ने कहा कि शनिवार को मुझे व अन्य वरिष्ठ पीडीपी नेताओं के साथ घर में नजरबंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ कश्मीरियों से धारा 370 के रद्द होने का जश्न  मनाने का आह्वान करने वाले विशाल होर्डिंग्स पूरे श्रीनगर में लगाए गए हैं। वहीं लोगों की वास्तविक भावना को दबाने के लिए बल का इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि शीर्ष न्यायालय इन घटनाओं पर संज्ञान लेगा। ऐसे समय में जब अनुच्छेद 370 पर सुनवाई हो रही है। इसके पहले उन्होंने शुक्रवार देर रात एक वीडियो भी साझा किया था। जिसमें पीडीपी नेता आरिफ लैगरू को जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है।

पीडीपी प्रवक्ता के श्रीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय को भी किया गया सील

पीडीपी ने एक बयान में कहा था कि श्रीनगर प्रशासन ने अनुच्छेद 370 के निरस्त होने की चौथी वर्षगांठ पर पार्टी को एक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इस बीच पीडीपी प्रवक्ता के श्रीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय को सील कर दिया गया है।

पढ़ें :- पंजाबः हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, दो साथी फरार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com