1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः हापुड़ में बिजली विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, फूटा गुस्सा, किया हंगामा, तीन दिन से थे अंधेरे में

यूपीः हापुड़ में बिजली विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, फूटा गुस्सा, किया हंगामा, तीन दिन से थे अंधेरे में

हापुड़ आदर्श नगर कॉलोनी में रहने वाले लोगों का शनिवार देर रात बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा।

By Rajni 

Updated Date

हापुड़। हापुड़ आदर्श नगर कॉलोनी में रहने वाले लोगों का शनिवार देर रात बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने आरोप लगाया कि ऐसी भीषण गर्मी में 3 दिनों से बिजली नहीं है।

पढ़ें :- कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर में मुकदमा दर्ज, आयोजकों ने लगाया धोखाधड़ी और मानहानि का आरोप

हंगामे के चलते हाईवे पर लगा भीषण जाम

बिजली विभाग के अधिकारी सुनने के लिए तैयार नहीं है। हापुड़ के आदर्श नगर कॉलोनी के लोगों ने शनिवार रात में बिजली विभाग के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। मोदीनगर रोड पर स्थित फ्लाईओवर को पूरी तरह से जाम कर सड़कों पर बैठकर हंगामा किया। हंगामे के चलते हाईवे पर भीषण जाम भी लग गया।

फ्लाईओवर को जाम कर लगभग 30 मिनट तक लोग बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची। लोगों को समझाकर और बिजली की समस्या का जल्द समाधान का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया गया।

आदर्श नगर कॉलोनी के रहने वाले अरविन्द कुमार ने बताया कि तीन दिन से बिजली नहीं है। हमारे बच्चे गर्मी से परेशान हैं। छतों पर सोने के लिए मजबूर हैं। घऱों में पानीं तक नहीं है। जिससे काफी दिक्कत हो रही है।

पढ़ें :- करवाचौथ व्रत का क्या है महत्व और कैसे करें विधि-विधान से पूजा? जानिए

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com