मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

बिहारः कटिहार में PFI नेता के घर छापेमारी, फुलवारी शरीफ मामले में पूछताछ

Rajni

PFI के फुलवारीशरीफ मामले में NIA ने बिहार, कर्नाटक और केरल में करीब 25 ठिकानों पर छापा मारा है।

nia
शेयर करें

पटना। PFI के फुलवारीशरीफ मामले में NIA ने बिहार, कर्नाटक और केरल में करीब 25 ठिकानों पर छापा मारा है। NIA ने कटिहार के ​​​हसनगंज थाना क्षेत्र के मुजफ्फर टोला में लगभग 3 घंटे तक छापेमारी की।

NIA ने नासिर हुसैन के घर कई दस्तावेजों को खंगाला। जुलाई 2022 में पटना के फुलवारीशरीफ में पुलिस की रेड में PFI से जुड़े कुछ लोग पकड़े गए थे। छापेमारी में इंडिया 2047 नाम का 7 पेज का डॉक्यूमेंट भी मिला है। इसमें अगले 25 साल में भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाने की प्लानिंग की गई थी। इसी टारगेट को पूरा करने के लिए मुस्लिम युवाओं को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही थी। उस समय 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी।

इसको लेकर पहले पटना पुलिस ने FIR दर्ज की थी। बाद में मामला NIA के पास चला गया। तब से NIA लगातार छापेमारी कर रही है। इस साल 4-5 फरवरी को, NIA ने बिहार के मोतिहारी में आठ जगहों पर भी रेड मारी थी। दो लोगों को गिरफ्तार किया था। जिन्होंने हत्या को अंजाम देने के लिए हथियार और गोला-बारूद की व्यवस्था की थी। गिरफ्तार लोगों की पहचान तनवीर रजा उर्फ बरकती और मोहम्मद आबिद उर्फ आर्यन के रूप में हुई।

टैग: bihar police
शेयर करें