1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडाः पिकअप वैन ने बाइक में मारी टक्कर, दो मीडियाकर्मियों की मौत

नोएडाः पिकअप वैन ने बाइक में मारी टक्कर, दो मीडियाकर्मियों की मौत

नोएडा के एमपी 2 रोड पर बने एलिवेटेड रोड पर रविवार सुबह सड़क हादसा हो गया, जब पिकअप वैन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी।

By Rajni 

Updated Date

नोएडा। नोएडा के एमपी 2 रोड पर बने एलिवेटेड रोड पर रविवार सुबह सड़क हादसा हो गया, जब पिकअप वैन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

पिकअप के टक्कर के बाद बाइक डिवाइडर के साथ काफी दूर तक घसीटता चला गया था। एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन सिंह ने बताया कि यह हादसा सुबह के समय फिल्म सिटी से सेक्टर 62 की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ।

फिल्म सिटी के एक मीडिया हाउस में काम करने वाले मनोज कुमार और गौरव अपनी बाइक से ड्यूटी पूरी करने के बाद गाजियाबाद अपने घर जा रहे थे। जब उनकी मोटरसाइकिल इस्कॉन टेंपल के आगे बढ़ी तभी एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दिया और काफी दूर तक घसीटती हुई ले गई। जिसकी वजह से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद पिकअप वैन का ड्राइवर मौके से फरार

हादसे के बाद पिकअप वैन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सेक्टर 24 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची गई और दोनों घायलों को इलाज के लिए कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया।  जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com