Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी ने दो-दो वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी, जानिए कहां से हुई रवाना, पढ़ें

पीएम मोदी ने दो-दो वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी, जानिए कहां से हुई रवाना, पढ़ें

पीएम मोदी ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से एक साथ दो-दो वंदेभारत ट्रेनों को झंडी दिखाई। पहली ट्रेन सोलापुर और दूसरी साईं नगर शिर्डी को रवाना हुई।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

पीएम मोदी ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से एक साथ दो-दो वंदेभारत ट्रेनों को झंडी दिखाई। पहली ट्रेन सोलापुर और दूसरी साईं नगर शिर्डी को रवाना हुई।

पढ़ें :- जम्मू-कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

आज का आयोजन पहले के आयोजनों से इसलिए अलग रहा क्‍योंकि अभी तक एक-एक वंदेभारत ट्रेनों का उद्घाटन किया जाता था, लेकिन पहली बार दो वंदेभारत ट्रेनों को एक ही स्‍टेशन लगभग साथ साथ रवाना किया गया। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव, महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस समेत काफी संख्‍या में राजनीतिज्ञ और रेलवे के अधिकारी उपस्थिति रहे।

प्रधानमंत्री ने मुंबई से सोलापुर जाने वाली पहली ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके कुछ समय बाद साई नगरी शिर्डी जाने वाली दूसरी ट्रेन को रवाना किया। इस मौके पर काफी संख्‍या में लोग स्‍टेशन पर उपस्थित रहे। इस तरह पूरे देश में 10 वंदेभारत ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है।

देश की पहली वंदे भारत ट्रेन सबसे नई दिल्‍ली से भगवान शिव की नगरी काशी के बीच चली। यह ट्रेन फरवरी 2019 में चलाई गयी है। वहीं, दूसरी ट्रेन को भी धार्मिक नगरी से जोड़ा गया और यह ट्रेन नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी कटरा के बीच चली। तीसरी गांधीनगर से मुंबई के बीच चलाई गयी, चौथी नई दिल्ली से अंब अंदौरा स्टेशन हिमाचल के बीच शुरू की गयी।

पांचवीं वंदेभारत को चेन्‍नई से मैसूर के बीच चलाया गया। छठीं वंदेभारत नागपुर से बिलासपुर के बीच चली। इसी तरह सातवीं वंदेभारत ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी और आठवीं वंदेभारत सिकंदराबाद से विशाखपट्टनम के बीच शुरू की गयी है। आज दो और वंदेभारत को मिलाकर संख्‍या 10 हो जाएगी।

पढ़ें :- राजस्थान में शाम पांच बजे तक 50.87 प्रतिशत मतदान

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com