1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. PM मोदी की मंत्रियों के साथ देर रात तक चली बैठक, परफॉर्मेंस से लेकर सोशल मीडिया तक हुआ रिव्यू

PM मोदी की मंत्रियों के साथ देर रात तक चली बैठक, परफॉर्मेंस से लेकर सोशल मीडिया तक हुआ रिव्यू

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल देर रात तक करीब 20 राज्य मंत्रियों के साथ लगभग 3 घंटे बैठक की।✍️अरविंद कुमार

By HO BUREAU 

Updated Date

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल देर रात तक करीब 20 राज्य मंत्रियों के साथ लगभग 3 घंटे बैठक की। बैठक में मंत्रियों के कामकाज, व्यक्तिगत योगदान, भविष्य के विजन, सोशल मीडिया प्रदर्शन और जनसंपर्क को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। संभावित कैबिनेट फेरबदल के मद्देनजर बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।

पढ़ें :- दिल्ली के पीजी में रहने वाले छात्रों की समस्याओं पर सरकार का फोकस, 1-2 महीने में पोर्टल लॉन्च करने की तैयारी

करीब 3 घंटे चली PM मोदी की बैठक

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद के करीब 20 राज्य मंत्रियों के साथ लगभग तीन घंटे तक बैठक की। बैठक में बीजेपी के साथ-साथ सहयोगी दलों के मंत्री और स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री भी शामिल रहे। सूत्रों के मुताबिक, संभावित कैबिनेट फेरबदल को देखते हुए इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

PM मोदी ने मांगा मंत्रियों का व्यक्तिगत योगदान

बैठक में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों के कामकाज और परफॉर्मेंस की समीक्षा की। खास बात यह रही कि मंत्रियों से केवल मंत्रालय के आंकड़े बताने के बजाय उनके व्यक्तिगत योगदान और भूमिका के बारे में जानकारी मांगी गई। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि मंत्रालय के आंकड़े तो सचिव भी बता सकते हैं, इसलिए मंत्री अपने काम, पहल और व्यक्तिगत योगदान के बारे में बताएं।

योजनाओं से कितने लोगों को मिला फायदा?

प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से यह भी पूछा कि उनके मंत्रालय की योजनाओं से कितने लोगों के जीवन में बदलाव आया है। इसके साथ ही मंत्रियों से विकसित भारत 2047 को लेकर अपना विजन और रोडमैप साझा करने को कहा गया। मंत्रियों से अगले पांच साल के साथ-साथ वर्ष 2047 तक के लिए उनके मंत्रालय का एक्शन प्लान भी पूछा गया।

दलित, पिछड़े, आदिवासी और युवाओं पर फोकस

बैठक में सामाजिक न्याय, आदिवासी कल्याण, युवा और शिक्षा जैसे मुद्दों पर विशेष जोर रहा। मंत्रियों से पूछा गया कि दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और युवाओं के लिए उनके मंत्रालय की ओर से क्या विशेष योजनाएं और काम किए गए हैं।

पढ़ें :- 'क्या हम यहां सुरक्षित हैं?' मणिपुर के म्यूजिशियन की हत्या पर बोले राहुल गांधी

सोशल मीडिया प्रदर्शन का भी हुआ रिव्यू

बैठक में मंत्रियों के सोशल मीडिया प्रदर्शन की भी समीक्षा की गई। पीएम मोदी ने पूछा कि सरकार की योजनाओं और महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर मंत्रियों ने सोशल मीडिया पर किस तरह काम किया। छात्रों से जुड़े आंदोलनों और विपक्ष के नैरेटिव का सोशल मीडिया के जरिए किस तरह जवाब दिया गया, इस पर भी चर्चा हुई। मंत्रियों से उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स और डिजिटल एंगेजमेंट को लेकर भी सवाल किए गए।

मंत्रियों को दिया गया सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड

सूत्रों के मुताबिक, सभी मंत्रियों को उनके सोशल मीडिया प्रदर्शन का रिपोर्ट कार्ड भी दिया गया। हालांकि, किसी भी राज्य मंत्री की सोशल मीडिया परफॉर्मेंस को लेकर संतोषजनक रैंकिंग नहीं बन सकी और सभी को इसमें सुधार की जरूरत बताई गई।

PM मोदी का मंत्रियों को साफ संदेश

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी का जोर इस बात पर रहा कि मंत्री केवल मंत्रालय का प्रशासनिक कामकाज न संभालें, बल्कि अपनी व्यक्तिगत भूमिका, विजन और जनता से जुड़ाव को भी मजबूत करें। संभावित कैबिनेट फेरबदल के बीच मंत्रियों के कामकाज, योगदान और सोशल मीडिया प्रदर्शन को लेकर हुई यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से मौजूदा कामकाज के साथ-साथ भविष्य की स्पष्ट कार्ययोजना भी मांगी है।

✍️अरविंद कुमार

Disclaimer

पढ़ें :- सत्य निकेतन में सिर्फ एक इमारत नहीं गिरी, छात्रों के सुरक्षित भविष्य का भरोसा भी टूटा, छात्रों की सुरक्षा कौन देखेगा?

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com