1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. PM मोदी ने कहा – रक्षा और सुरक्षा सहयोग दोनों देशों के संबंधों का एक अहम स्तंभ, कई समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

PM मोदी ने कहा – रक्षा और सुरक्षा सहयोग दोनों देशों के संबंधों का एक अहम स्तंभ, कई समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

Delhi : हैदराबाद हाउस में बेल्जियम के प्रधानमंत्री वेवर और पीएम मोदी के बीच बैठक हुई। दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।✍️Avinay Mishra

By HO BUREAU 

Updated Date

Delhi : हैदराबाद हाउस में बेल्जियम के प्रधानमंत्री वेवर और पीएम मोदी के बीच बैठक हुई। दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इसमें रक्षा से लेकर खाद्य और क्लीन एनर्जी शामिल है। बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर और पीएम मोदी ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान पीएम मोदी ने गुरुवार को कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी पर हुआ MoU हमारे सस्टेनेबिलिटी सहयोग को नई गति देगा।

पढ़ें :- हल्द्वानी शुद्धिकरण पर खड़गे का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा - प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री चुप क्यों हैं?

उन्होंने कहा कि अहम खनिजों (critical minerals) के मामले में हमने प्रोसेसिंग और रीसाइक्लिंग में सहयोग बढ़ाने का फ़ैसला किया है। सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में बेल्जियम की विशेषज्ञता और भारत का बड़े पैमाने पर काम करने का सामर्थ्य एक-दूसरे के पूरक हैं। इस दिशा में हम बेल्जियम के Imec संस्थान को भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम से जोड़ने के लिए मिलकर काम करेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि दोस्तों, रक्षा और सुरक्षा सहयोग हमारे संबंधों का एक अहम स्तंभ है। आज हमने दोनों देशों के बीच सैन्य आदान-प्रदान और प्रशिक्षण सहयोग को बढ़ाने पर सहमति जताई है। हमारी सरकारों और रक्षा उद्योगों के बीच हुए समझौते रक्षा क्षेत्र में मिलकर विकास और उत्पादन के नए अवसर खोलेंगे। हम अपनी एजेंसियों के बीच खुफिया जानकारी साझा करने और अपराध के खिलाफ सहयोग को भी मजबूत करेंगे।

‘दुनिया की दो सबसे बड़ी लोकतांत्रिक ताकतों के बीच यह अभूतपूर्व सहयोग…’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस साल की शुरुआत में हमने ऐतिहासिक भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए। दुनिया की दो सबसे बड़ी लोकतांत्रिक ताकतों के बीच यह अभूतपूर्व सहयोग वैश्विक स्थिरता, विकास और साझा समृद्धि को नई मजबूती देगा। भारत की लगातार आर्थिक प्रगति और इस समझौते ने हमारे आर्थिक संबंधों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं। 

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने FTA का जिक्र कर कहा कि इस वर्ष की शुरुआत में हमने ऐतिहासिक भारत-यूरोपीय यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया। विश्व की दो सबसे बड़ी लोकतांत्रिक शक्तियों के बीच यह अभूतपूर्व सहयोग वैश्विक स्थिरता, विकास और साझा समृद्धि को नई मजबूती देगा। भारत की निरंतर आर्थिक प्रगति और इस एग्रीमेंट ने हमारे आर्थिक संबंधों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं। आज हमने इन संभावनाओं को ठोस परिणामों में बदलने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

✍️Avinay Mishra

Disclaimer

पढ़ें :- रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को BCCI ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com