1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PM मोदी आज शाम को 6 बजे कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, जीत की देगें बधाई, पढ़ें

PM मोदी आज शाम को 6 बजे कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, जीत की देगें बधाई, पढ़ें

आज शाम जीत की खुशी दोगुनी करने के लिए PM मोदी शाम 6 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

गुजरात में बीजेपी लगातार 7वीं बार सरकार बन गई है। इस जीत का जश्न सुबह से शुरू हो गया है। दिल्ली के भारतीय जनता पार्टी हेड ऑफिस में कार्यकर्ताओं ने गुजरात में रिकॉर्ड जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। इस जीत की खुशी दोगुनी करने के लिए PM मोदी शाम 6 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

पढ़ें :- '2019 से 2026 तक 274 भगोड़ों की वापसी...', अमित शाह ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

गुजरात विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड कांग्रेस के नाम था। पार्टी ने 1985 में माधव सिंह सोलंकी की अगुआई में 149 सीटें जीती थीं। बीजेपी 150 का आंकड़ा पार करते ही सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़ देगी। मोदी के CM रहते भाजपा ने 2002 के चुनाव में 127 सीटें जीती थीं। चुनाव प्रचार के दौरान PM मोदी ने कहा था- नरेंद्र का रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ेंगे। नतीजों में यही नजर आ रहा है।

गुजरात में भाजपा 157 सीटों के साथ जीत का नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ रही है। रुझानों के मुताबिक पार्टी 182 में से 131 सीटें जीत चुकी है और 26 पर आगे है। रुझान नतीजों में तब्दील हुए, तो भाजपा 1985 में कांग्रेस की 149 सीटें जीतने का रिकॉर्ड तोड़ देगी। 12 दिसंबर को गांधीनगर में विधानसभा के पीछे हेलीपैड मैदान में CM की शपथ होगी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com