मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

अगस्त क्रांति पर सियासी क्रांति, सपा – बीजेपी में जारी सियासी युद्ध

Rakesh

मौका तो था अगस्त क्रांति दिवस का। मगर सपा ने 11 सकंल्पों का जिक्र कर सियासी तीर छोड़ दिया। लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के लोहिया सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया ।

akhilesh yadav
शेयर करें

लखनऊ। मौका तो था अगस्त क्रांति दिवस का। मगर सपा ने 11 सकंल्पों का जिक्र कर सियासी तीर छोड़ दिया। लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के लोहिया सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया ।

इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर यहां पहुंचे और उन्होंने अगस्त क्रांति के महनायकों को याद और इशारों ही इशारों में BJP पर सियासी निशाना साधा। जहां एक तरफ अगस्त क्रांति पर INDIA गठबंधन के लिए 11 संकल्प लिए गए है। खुशहाल यूपी, खुशहाल इंडिया करने का संकल्प लिया गया।

देश में लोकतंत्र और संविधान बचाने का संकल्प लिया गया। सपा कार्यालय में मौजूद नेताओं को शपथ दिलाई गई तो वहीं अखिलेश ने सदन में बहस के दौरान सीएम के जनसंख्या वाले बयान पर भी कटाक्ष किया और कहा कि उनका सवाल यह था कि साल 2017 से 2022 तक 15 साल तक की उम्र के बच्चों के भविष्य और रोजगार के लिए सरकार ने क्या कदम उठाएं हैं। अखिलेश ने सफाई दी कि सवाल आबादी का नहीं बल्कि रोजगार देने का था।

शेयर करें