Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कलंकः जांच के बहाने बनाया अश्लील वीडियो, महिला ने सीनियर डॉक्टर पर दर्ज कराई FIR

कलंकः जांच के बहाने बनाया अश्लील वीडियो, महिला ने सीनियर डॉक्टर पर दर्ज कराई FIR

यूपी के कानपुर में कल्याणपुर निवासी एक महिला ने जांच के बहाने उसका अश्लील वीडियो बनाने का आरोप एक डॉक्टर पर लगाया है। उसका आरोप है कि शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता है।

By Rajni 

Updated Date

कानपुर। यूपी के कानपुर में कल्याणपुर निवासी एक महिला ने जांच के बहाने उसका अश्लील वीडियो बनाने का आरोप एक डॉक्टर पर लगाया है। उसका आरोप है कि शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता है। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म भी करता रहा।

पढ़ें :- यूपी STF ने जिला पंचायत सदस्य को नोएडा से किया गिरफ्तार

इस मामले में महिला ने मेडिकल कॉलेज के पूर्व सीनियर डॉक्टर प्रेम सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए स्वरूपनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कल्याणपुर क्षेत्र की महिला ने बताया कि वर्ष 2018 में उसके दाहिने स्तन पर गांठ की शिकायत थी।

वह मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने गई थी। जांच के बाद परमर्शदाता ने उन्हें इलाज के लिए मेडिसिन विभाग के सीनियर फिजिशियन डॉ. प्रेम सिंह के पास भेजा गया। आरोप है कि डॉ. प्रेम ने जांच के बहाने उनका वीडियो बना लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए उसका शरीरिक शोषण शुरू कर दिया।

विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। वर्ष 2021 में डॉ. प्रेम का गैर जनपद तबादला हो गया। इसके बाद भी वह अक्सर शहर आकर उसका शोषण करता रहा। इसकी शिकायत उसने कई बार पुलिस-प्रशासन में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके बाद उन्होंने जन शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत की। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने कई बार डॉक्टर को नोटिस भेजकर बयान दर्ज करने के लिए बुलाया, पर डॉक्टर ने कोई जवाब नहीं दिया।

पढ़ें :- दबंगों ने बनाया पीआरवी पुलिस को बंधक, मारपीट कर पिस्टल छीनने का प्रयास

इसके बाद पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने स्वरूपनगर थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com