1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Jharkhand News : डीएवी कपिलदेव स्कूल के प्रिंसिपल पर लगा यौन शोषण का आरोप, नौकरी के नाम पर उठाया फायदा

Jharkhand News : डीएवी कपिलदेव स्कूल के प्रिंसिपल पर लगा यौन शोषण का आरोप, नौकरी के नाम पर उठाया फायदा

रांची के प्रसिद्ध डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल के प्रंसिपल पर महिला कर्मी ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची: रांची के डीएवी कपिलदेव स्कूल के प्रिंसिपल पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। इस आरोप के बाद ही स्कूल के प्रिंसिपल एमके सिंहा फरार चल रहे हैं। सूचना के मुताबिक बीते 36 घंटों से प्रिंसिपल फरार चल रहे हैं और उनका मोबाइल भी बंद आ रहा है। ऐसे में उनके खिलाफ यौन शोषण की धाराओं पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

पढ़ें :- 'रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आज आस्था की दुहाई दे रहे' : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

रांची के डीएवी कपिल देव स्कूल के प्रिंसिपल पर एक नर्स ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बाद से ही प्रिंसिपल लापता हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज किया जा चुका है। पुलिस ने नर्स का बयान कोर्ट में दर्ज कराया है। फिलहाल प्रिंसिपल की गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू होने वाली है। इस मामले से जुड़ी चैट वायरल हो गई है। चैट से पता चला है कि प्रिंसिपल महिला कर्मी पर जबदस्ती संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था।

 

पढ़ें :- Jharkhand में वेतन संकट: कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

 

देखें वीडियों 

 

 

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में BJP vs TMC: क्या पूरा होगा जनसंघ का सपना या कायम रहेगा ममता का किला?

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com