Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ः करोड़ों की हेराफेरी में सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन गिरफ्तार, FIR दर्ज होने के बाद से चल रहे थे फरार

छत्तीसगढ़ः करोड़ों की हेराफेरी में सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन गिरफ्तार, FIR दर्ज होने के बाद से चल रहे थे फरार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रीतपाल बेलचंदन को सोमवार को दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

By Rajni 

Updated Date

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रीतपाल बेलचंदन को सोमवार को दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रीतपाल बेलचंदन को उनके सन्तराबाड़ी निवास से गिरफ्तार किया गया है।

पढ़ें :- छत्तीसगढ़ः हनी ट्रैपिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, 41 लाख उगाही

गौरतलब है कि बेलचंदन लगातार 20 वर्षों तक दुर्ग जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे हैं। उस दौरान उनपर करोड़ों रुपए के घोटालों का आरोप लगा था। अब उस मामले में सोमवार को गिरफ्तारी हुई है। उनकी गिरफ्तारी से दुर्ग की राजनीति गरमाती नजर आ रही है।

दुर्ग में राजनीतिक माहौल गरमाया

चुनावी वर्ष में उनकी गिरफ्तारी से दुर्ग की राजनीति का माहौल भी गरम है। सन 2008 में भाजपा के  टिकट से उन्होंने दुर्ग ग्रामीण से चुनाव लड़ा था। वह महज 1500 वोट से चुनाव हार गए थे। इस बार भी दुर्ग ग्रामीण में बीजेपी से कड़ी दावेदारी मानी जा रही थी। इस बीच उनकी गिरफ्तारी ने उनके शुभचिंतकों व पार्टी को सकते में डाल दिया है।

2014 से 2020 के बीच थे दुर्ग जिला केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष

पढ़ें :- पंजाबः हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, दो साथी फरार

गौरतलब है कि बेलचंदन पर 2014 से 2020 के बीच दुर्ग जिला केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रहते हुए अपने प्रभाव का प्रयोग कर करोड़ों रुपए की हेरफेर का आरोप है। इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। जिसके बाद वह फरार चल रहे थे। जमानत याचिका खारिज हो जाने के बाद सोमवार की सुबह दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने उन्हें घर से गिरफ्तार कर लिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com