मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

प्रचार में तेजीः रायबरेली में प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, राहुल का रायबरेली से जोड़ा नाता

HO BUREAU

लोकसभा चुनाव के लिए नेताओं ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रायबरेली में अपने कार्यकर्ताओं में जमकर जोश भरा। भुएमऊ गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यकर्ताओं की मीटिंग में प्रियंका गांधी ने अपने लोगों को याद दिलाया कि रायबरेली वो किला है जो 2019 में भी सुरक्षित रहा।

priyanka gandhi
priyanka gandhi
शेयर करें

रायबरेली। लोकसभा चुनाव के लिए नेताओं ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रायबरेली में अपने कार्यकर्ताओं में जमकर जोश भरा। भुएमऊ गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यकर्ताओं की मीटिंग में प्रियंका गांधी ने अपने लोगों को याद दिलाया कि रायबरेली वो किला है जो 2019 में भी सुरक्षित रहा।

इस दौरान उन्होंने मोतीलाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी का नाता रायबरेली से जोड़ा। प्रियंका गांधी ने मुंशीगंज किसान आंदोलन के दौरान उनकी गिरफ्तारी का ज़िक्र किया तो वहीं इंदिरा गांधी की यहां से हुई हार को उनके लिए सीख बताते हुए कहा कि इस बार राहुल गांधी को जिताने के लिए आप लोगों को कड़ी मेहनत करनी है।

क्योंकि यहां की लड़ाई का संदेश पूरी दुनिया में जाएगा। बता दें कि प्रियंका गांधी फुर्सतगंज हवाई अड्डे पर उतरकर सीधे भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचीं, जहां उन्होंने अमेठी के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। प्रियंका गांधी पांचवें चरण का चुनाव प्रचार बंद होने के अंतिम दिन तक यहीं प्रवास करेंगी।

शेयर करें