Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. रोहित शर्मा की कप्तानी पर उठाए सवाल

रोहित शर्मा की कप्तानी पर उठाए सवाल

By Rakesh 

Updated Date

मुंबई। रोहित शर्मा को कड़ी परीक्षा का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम होम कंडीशंस पर वनडे विश्व कप 2023 की तैयारी के अंतिम दौर में है। कप्तान के रूप में विराट कोहली एक भी आईसीसी खिताब जीतने में नाकाम रहे। इसके बाद जब रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी गई।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में खिलाड़ियों के मेले में जम्मू-कश्मीर की टीम ने मारी बाजी

उस वक्त काफी उम्मीदें थीं। रोहित भी 2022 टी-20 वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम को सफलता नहीं दिला सके। अब ऐसी स्थिति में घर पर होने वाले प्रमुख आयोजन का महत्व बढ़ जाता है। पिछली बार जब भारत ने वनडे विश्व कप 2011 की मेजबानी की थी।

तब इसे एमएस धोनी के नेतृत्व में भारत ने जीता था। तब से भारत कोई भी विश्व कप नहीं जीत सका है। चाहे फॉर्मेट कोई भी हो।पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना है कि रोहित शर्मा को कप्तानी नहीं करनी चाहिए थी। “एक समय एक ऐसा व्यक्ति था जो पूरी टीम का दबाव अपने ऊपर ले लेता था – वह धोनी थे।

Advertisement