1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ः बारिश ने खोली निगम व्यवस्था की पोल, श्रीराम चौक खुर्सीपार में लोगों के घरों में भरा पानी,  सड़कें और नाली लबालब

छत्तीसगढ़ः बारिश ने खोली निगम व्यवस्था की पोल, श्रीराम चौक खुर्सीपार में लोगों के घरों में भरा पानी,  सड़कें और नाली लबालब

 भिलाई में हुई मूसलाधार बारिश ने भिलाई नगर निगम की अव्यवस्था की पोल खोल दी है। खुर्सीपार श्रीराम चौक के पास वार्ड 50 का पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया। लोगों के घरों में बारिश का पानी भर गया। यह हालत तब है जब यहां निगम के उप सभापति और विधायक प्रतिनिधि दोनों रहते हैं।

By Rakesh 

Updated Date

भिलाई।  भिलाई में हुई मूसलाधार बारिश ने भिलाई नगर निगम की अव्यवस्था की पोल खोल दी है। खुर्सीपार श्रीराम चौक के पास वार्ड 50 का पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया। लोगों के घरों में बारिश का पानी भर गया। यह हालत तब है जब यहां निगम के उप सभापति और विधायक प्रतिनिधि दोनों रहते हैं।

पढ़ें :- 2027 से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर लागू हो सकते हैं नए नियम, सिम हटाते ही बंद हो सकता है अकाउंट एक्सेस

रविवार सुबह 10 से 11 बजे तक दुर्ग भिलाई में मूसलाधार बारिश हुई। महज एक से डेढ़ घंटे की बारिश ने ही पूरे शहर को जलमग्न कर दिया। नालियों की सफाई न होने से बारिश का सारा पानी सड़कों और लोगों के घरों में भर गया। सबसे बुरा हाल खुर्सीपार के वार्ड 50 में देखने को मिला। यहां सड़क और नालियों की जगह चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दिया।

यहां की रहने वाली रहवासी महिला का कहना है कि पानी भरने की समस्या यहां कई सालों से है। यहां के पार्षद और महापौर तक से नाली बनाने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता है। जब वोट लेना होता है तो सभी नेता घर-घर आ जाते हैं, लेकिन उसके बाद बुलाने पर भी लोगों की समस्या देखने नहीं आते हैं। सरला पाल का कहना है कि यहां हमेशा बारिश में पानी भर जाता है।

यहां सफाई कर्मी बहुत कम आते हैं। इससे नाली का पानी घर में घुस जा रहा है। पानी घर के अंदर तक घुस रहा है। इससे हमारे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। हर साल यहां रोड बनाई जाती है, लेकिन मकान और नाली पर ध्यान नहीं दिया जाता है। बीएसपी क्वार्टर की तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। वोट मांगने नेता आते हैं तो हर बार समस्या का निदान करने का दावा करते हैं, लेकिन उसके बाद कोई ध्यान नहीं देते हैं।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 2 महिलाओं समेत 4 अन्य आरोपी गिरफ्तार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com