1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. राजू श्रीवास्तव की मौत से इंडस्ट्री में शोक का माहौल, सुनील पाल से लेकर सुभाई घई तक सबने दुख जताया

राजू श्रीवास्तव की मौत से इंडस्ट्री में शोक का माहौल, सुनील पाल से लेकर सुभाई घई तक सबने दुख जताया

दिग्‍गज कॉमेडियन की आज सुबह AIIMS हॉस्पिटल में मौत हो गयी, उनकी मौत की खबर सुनते ही टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गयी। आइए जानते है किसने क्या कहा।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Reactions On Raju Srivastav Death: दिग्‍गज कॉमेडियन की आज सुबह AIIMS हॉस्पिटल में मौत हो गयी, उनकी मौत की खबर सुनते ही टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गयी। राजू श्रीवास्तव एक लंबी लड़ाई के बाद आज इस दुनिया को अलविदा कह गए. बीते करीब 42 दिन से अस्पताल में भर्ती राजू को आज सुबह करीब 10 बजकर 15 मिनट पर मृत घोषित कर दिया गया. राजू की मौत की खबर से फिल्म और टीवी जगत दोनों ही गमगीन हैं. किसी के लिए भी यकीन कर पाना मुश्किल है कि अब राजू इस दुनिया में नहीं हैं. दर्शकों में अपने चुटकलों से हंसाने वाला आज सभी की आंखों में आंसू में देकर चला गया।

पढ़ें :- गाजियाबाद त्रासदी: कोरियाई 'लव गेम' की लत ने तीन बहनों की जान ली

दिग्‍गज कॉमेडियन के साथ लंबे अर्से से काम कर रहे कीकू शारदा का कहना है कि उनके लिए ये यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है कि अब वो नहीं रहे. कीकू शारदा ने एबीपी न्यूज से कहा, ”ये यकीन कर पाना ही बहुत मुश्किल है, ये सिर्फ हमारा नुकसान ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए बड़ी क्षति है. मैंने उनके जितना जमीन से जुड़ा हुआ कलाकार मैंने कभी नहीं देखा. उनके साथ मैंने काम करने और सीखा बहुत कुछ है मैनें.”

बता दें कि फिल्मकार सुभाई घई ने भी दुख जताया और कहा, ये खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ. वो देश के सबसे उम्दा कलाकारों में से एक थे. कॉमेडी एक्टिंग की सबसे मुश्किल कलाओं में एक है जिसमें राजू श्रीवास्ताव बेहद निपुर्ण थे.

सुनील पाल
बॉलीवुड इंडस्ट्री से राजू के बेहद करीबी रहे सुनील पाल का कहना है कि किस्मत ने उनके चाहने वालों के साथ गलत किया. उन्होंने कहा, ”राजू भाई आज हमारे बीच नहीं हैं, यकीन ही नहीं हो रहा कि वो अब हमारे बीच नहीं हैं. ऐसा लग रहा है कि ये कोई अफवाह निकले या कोई बस कह दे कि ये झूठ है. किस्मत ने हमारे साथ बहुत नाइंसाफी की है और अस्पताल में जबसे वो भर्ती थे हम बस यही दुआ कर सकते हैं कि उनका परिवार इस मुश्किल समय से लड़ सकें.”

एक साथ देखी जिंदगी की ऊंचाईयां- दलेर मेहंदी

पढ़ें :- BREAKING: अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी- बड़े व्यापार समझौते ने चीन को भी पीछे छोड़ा

मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी और राजू श्रीवास्तव की दोस्ती काफी पुरानी है. उन्होंने साथ में कई टूर किए हैं. उनकी मौत से गमगीन दलेर मेहंदी ने कहा कि आंखे नम हैं और कुछ भी कह पाना मुश्किल है. उन्होने कहा, ”राजू भइया को मैं करीब 27 साल से जानता हूं. उनकी हमारी दोस्ती बहुत खास थी. हमने एक दूसरे को अपने-अपने करियर में आगे बढ़ते देखा. इतनी कम उम्र में चला जाना बहुत दुखद है. हमारी जिंदगीयों की टेंशन को अक्सर वो अपनी हंसी से खत्म कर देते हैं.”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com