मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

जम्मू विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, असिस्टेंट डायरेक्टर सहित कई पदों के लिए भर्ती शुरू

Rajni

जम्मू विश्वविद्यालय में 180 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक साइट jammuuniversity.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

University of Jammu
शेयर करें

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में 180 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक साइट jammuuniversity.ac.in  पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए प्रोफेसर, असिस्टेंट डायरेक्टर और कई अन्य पद भी शामिल हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में एमएससी/ एमफिल/ नेट/ पीएचडी डिग्री और अन्य निर्धारित पात्रताएं और कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया के आधार पर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 57,700 से लेकर 2,18,200 प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा। आवेदन शुल्क 1,770 रुपये रखा गया है। अपने दस्तावेजों को डाउनलोड कर आवेदन का प्रिंट आउट ले लें। इसके बाद उम्मीदवार आवेदनपत्र को जम्मू विश्वविद्यालय, बाबा साहेब अम्बेडकर रोड, जम्मू तवी (जम्मू और कश्मीर)-180006 (भारत) के पते पर भेज दें।

शेयर करें